26.4 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220213 WA0000
मनोरंजन

आत्मा म्यूजिक की पेशकश ‘पिया रे पिया रे’ गीत में आसिम रियाज़ और अदा शर्मा

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। वैलेंटाइन वीक का उत्सव मनाते हुए, आत्मा म्यूजिक ने एक बेहद रोमांटिक गीत ‘पिया रे पिया रे’ लॉन्च कर दिया है। सभी युवाओं के साथ प्रौढ़ों को भी यह गाना आकर्षित कर रहा है।

कुरैशी प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड और सी व्यू फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, यासिर देसाई की मधुर आवाज में गीत ‘पिया रे पिया रे’ में आसिम रियाज़ और अदा शर्मा को रोमांटिक अंदाज़ में दर्शाया गया है, जिसे कमल चंद्र द्वारा निर्देशित किया गया है और दिल्ली और मुंबई के लोकेशन पर शूट किया गया है। रियल लोकेशन पर फिल्माए गए गाने से इस देश के युवा जुड़ रहे हैं और न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में लाखों रोमांटिक युवाओं के लिए आत्मा म्यूजिक लेबल द्वारा यह सुंदर गीत पेश किया गया है।

 ‘पिया रे पिया रे’ का रोमांटिक वीडियो सौरभ चंद्राकर और दीपक कुमार द्वारा प्रोड्युस किया गया है। निर्माता दीपक कुमार कहते हैं कि यह गीत यासिर देसाई ने दिल की गहराई से गाया है और राशिद खान का मेलोडियस संगीत वैलेंटाइन्स डे को कैंडल-लाइट डिनर डेट के साथ मनाने के लिए प्रेरित करता है।

प्रोड्यूसर सौरभ चंद्राकर ने बताया कि गाने के शब्द एक खास पॉइंट पर बड़े ही प्रभावी रूप से लिखे गए हैं, ‘तुमने मेरा दिल छीन लिया है और मुझे तुमने तुम्हारा इंतजार करने के लिए छोड़ दिया है, सूरज निकलने से लेकर सूरज डूबने तक मैं तुम्हारी प्रतीक्षा करता रहता हूं। गीतकार राशिद खान और अंजान सागरी ने इस गीत को लिखा है और फिरोज ए खान की कोरियोग्राफी है। आत्मा म्यूजिक अपने हाल ही में रिलीज किए गए सुपरहिट म्यूजिक वीडियो की वजह से 5 मिलियन सब्सक्राइबर्स के माइलस्टोन को छूने जा रहा है। आत्मा म्यूज़िक के हालिया रिलीज सुपरहिट गाने हैं ताश दे पत्ते, एक नया पंजाबी गाना जिसमें शहीर शेख, निशा गुरगैन हैं।

भानु पंडित, जन्नत जुबैर और मि. फैसू का गीत ‘तू मेरा मिसरा है’, यासिर देसाई की आवाज़ में गीत ‘मेरे सनम’ जिसमें सिद्धार्थ निगम और सौम्या वर्मा हैं। भाविन भानुशाली और समीक्षा सूद का गीत ‘ब्लॉक ना करिया कर’ एवं अमित मिश्रा, अध्ययन सुमन और निशा गुरगैन का गीत क्यूटी। इसके अलावा आत्मा म्यूज़िक के कई ब्लॉकबस्टर गाने हैं।


Bundelikhabar

Related posts

अमिताभ बच्चन अभिनीत राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘ऊंचाई’ की रिलीज डेट आई सामने

Bundeli Khabar

फिल्म सिटी में दिवंगत लता मंगेशकर की प्रतिमा लगाने की मांग

Bundeli Khabar

भव्‍य काशी में रिलीज हुआ खेसारीलाल यादव और शिप्रा गोयल का गाना ‘रोमांटिक राजा’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!