27.1 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211225 WA0023
महाराष्ट्र

उत्तर भारतीय पंचायत कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। मुंबई कांग्रेस के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के कार्याध्यक्ष अवनीश तीर्थराज सिंह द्वारा ‘उत्तर भारतीय पंचायत’ का सफल आयोजन ओशिवरा अंधेरी पश्चिम में शुक्रवार को आयोजित किया गया। मुंबई काँग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने वर्चूअल जूम मीटिंग के माध्यम से सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ दी और उनका हौसला बढ़ाया।

अवनीश तीर्थराज सिंह ने कहा कि इस बार मोदी जी का कोई जुमला नहीं चलेगा जब भी चुनाव नजदीक आता है तो हिंदू खतरे में पड़ जाता है। इस तरह के झूठ को पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा फैलाया जाता है और लोगों को गुमराह किया जाता है। बीजेपी कभी भी देश की तरक्की की बात नहीं करती सिर्फ लोगों को आपस में लड़ाने की बात करती है।

इस उत्तर भारतीय पंचायत में जिलाध्यक्ष क्लाइव डायस, जिला कार्याध्यक्ष चंगेज़ मुल्तानी, अब्दुल अहद खान, सैफ अहद खान, कश्मीरी जी, मोबिन पठान, नागेंद्र सिंह, राज गुप्ता, एम यादव, सुरेश त्रिपाठी और समाज के अन्य सम्मानित लोगों ने अपनी उपस्थिति से सफल बनाया।


Bundelikhabar

Related posts

न्यूझीलंडने भारतावर ७ विकेट्सने केली मात

Bundeli Khabar

एमजी मोटर इंडियाचा भारत पेट्रोलियमसह सहयोग

Bundeli Khabar

महाराष्ट्र शाहीर पद्मश्री कृष्णराव साबळे यांच्या जन्मशताब्दी वर्षानिमित्त कार्यक्रम निश्चितीसाठी सल्लागार समितीचे गठन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!