27.1 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211225 WA0024
मनोरंजन

राम चरण की क्यूटनेस को बराबरी की टक्कर दे रहा रिम मास्टर, जानें कौन है वो

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। जैसे जैसे फिल्म आरआरआर के रिलीज़ की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे प्रमोशन और भी दिलचस्प मोड़ ले रहा है। लोगों को 70 mm स्क्रीन पर इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार है। RRR इस समय प्रमोशन की पीक पर है आरआरआर की इस तिकड़ी ने अभी से ही लोगों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया है, पर इन सभी में से यदि किसी ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है तो वो है रिम मास्टर Rhyme Master (Mega Power Star’s youngest pet.). वैसे तो Rhyme के मास्टर राम चरण लोगों के दिलों पर राज करते हैं पर इस समय वे अपने मास्टर को भी अपनी क्यूटनेस की वजह से बराबरी का टक्कर दे रहे हैं। राम चरण के क्यूट पेट Rhyme रिम के क्यूटनेस ने मीडिया का भी आकर्षण अपनी ओर केंद्रित किया है।

राम चरण ने हकीकत जो किया है उसके तो लोग सिर्फ सपने देखते हैं, उन्होंने एसएस राजामौली की आरआरआर जैसी विशाल मैग्नम ओपस फिल्में साइन की हैं जो 7 जनवरी, 2022 को रिलीज होने वाली हैं। इसके अलावा वे फिल्म आचार्य  में अपने पिता मेगा स्टार चिरंजीवी  के साथ पूर्ण भूमिका में नज़र आयेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब ये पिता पुत्र की जोड़ी एक साथ स्क्रीन शेयर नज़र आयेंगे। इतना हीं नहीं वे कियारा आडवाणी के साथ Rc 15 में भी नज़र आयेंगे जिसे एस शंकर द्वारा निर्देशित किया जायेगा। वे यूवी क्रिएशन्स और गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं।
राम चरण पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा का विषय बने हुए है और इसका मुख्य कारण है उनकी आगामी फिल्म आरआरआर और आचार्य। आरआरआर जहां 7 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली है, वहीं आचार्य 4 फरवरी 2022 को रिलीज होगी। ऐसा माना जा रहा है कि आरसी15 फरवरी 2023 में रिलीज की जायेगी।


Bundelikhabar

Related posts

मुग्धा गोडसे-आकाश हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘डेविल्स नाइट’ में दिखेंगे साथ

Bundeli Khabar

सोनू सूद बने झंडू बाम के ब्रांड एंबेसडर

Bundeli Khabar

भोजपुरी फिल्‍म ‘इश्‍क नचाए बीच बाजार’ की शूटिंग शुरू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!