22.4 C
Madhya Pradesh
October 7, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211224 WA0021
महाराष्ट्र

राज्यपाल ने शहीदों के परिजनों को सहायता राशि देकर शहीद ए आज़म अवार्ड से किया सम्मानित

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

उदित नारायण, कैलाश मासूम और सिद्धार्थ निगम को भी मिला सम्मान

मुम्बई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में शहीदों के परिवार वालों को आर्थिक सहायता देकर शहीद-ए-आज़म मोटिवेशनल अवार्ड 2021 से सम्मानित किया। इस अवसर पर शहीद अब्दुल हमीद के पौत्र को भी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

जन्नत फ़िल्म द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले लोगों को भी शहीद-ए-आज़म मोटिवेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिनमें प्रमुख नाम है पद्मभूषण एवं गायक उदित नारायण, बुद्धांजलि आयुर्वेद प्रा.लि. के मालिक कैलाश मासूम, अभिनेता अश्मित पटेल, सिद्धार्थ निगम, निर्माता निर्देशक अनीस बज्मी, केतन आनंद, गायिका जसविंदर नरूला, समाजसेवी मॉरिस नोरोन्हा, विजय शाह, डॉ. ख़ालिद शेख़। यह कार्यक्रम रईस खान द्वारा आयोजित किया गया।


Bundelikhabar

Related posts

अंबरनाथच्या मलंगगडापर्यंतची वाट होणार सुकर

Bundeli Khabar

केंट वेली इंटरनॅशनल शाळेमध्ये विद्यार्थ्यांना लसीकरण

Bundeli Khabar

स्कूलों-संस्थानों को सौर ऊर्जा में सक्षम बनाने की पहल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!