23.5 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211221 WA0017
उत्तरप्रदेश

कॉंग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ द्वारा ‘उत्तर भारतीय पंचायत’ का आयोजन सम्पन्न

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुंबई। कांग्रेस के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ द्वारा ‘उत्तर भारतीय पंचायत’ का आयोजन पिछले दिनों कांदिवली (पूर्व) के निर्मला कॉलेज में मुंबई कांग्रेस (उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ) कार्याध्यक्ष अवनीश तीर्थराज सिंह द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विपिन सिंह रावत और अन्य शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस समारोह में मुंबई के कई दिग्गज नेता और समाजसेवी भी उपस्थित थे।

उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के कार्याध्यक्ष अवनीश तीर्थराज सिंह ने कहा कि भाई जगताप के मार्गदर्शन में ऐसे ही मुंबई के हर ज़िले में उत्तर भारतीय सेल मीटिंग (पंचायत) का आयोजन किया जाएगा जिसकी शुरुआत आज के कार्यक्रम से हुआ। उन्होंने भाई जगताप को विश्वास दिलाया कि उत्तर भारतीय समाज और कॉंग्रेस पार्टी को मजबूत एवं सशक्त बनाने के लिए मैं हमेशा तैयार हूँ। और इसीलिए हमने आज से टोल फ्री नंबर की शुरुआत भी कर दिया है जो रोज चौबीस घण्टे सभी उत्तर भारतीय समाज के लोगों की समस्या को सुनेगा और उनके दिक्कतों को दूर करने की हर भरसक कोशिश करेगा।

भाई जगताप ने अवनीश सिंह को इस सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दिया फिर अपने अध्यक्षीय भाषण में केन्द्र सरकार की ओर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करती है। देश को सिर्फ व सिर्फ बाँटने का काम करती है, देश की जनता की समस्याओं से इस सरकार को कोई लेना देना नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने देश को एकदम खोखला कर दिया है। चारों ओर महँगाई और भ्रष्टाचार फैला हुआ है लेकिन देश के प्रधानमंत्री को कुछ भी नहीं दिखाई देता है वो सिर्फ अपने जुमलेबाजी में ही व्यस्त हैं।
मुंबई काँग्रेस कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा अपने भाषण में कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश सिर्फ बाँटने का काम करती है। युवकों के काम नहीं है, रोजगार नहीं है, उन्हें रोज़गार देने के बजाए सिर्फ झूठे वादे करती है। जिन राज्यों बीजेपी की सरकारें हैं आज वहाँ की स्थिति बहुत ख़राब और गम्भीर है।
महाराष्ट्र के पालक मंत्री असलम शेख ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज के लोगों की समस्याओं को सुलझाने के बजाए भारतीय जनता पार्टी सिर्फ उनसे झूठे वादे ही करती है, देती कुछ नहीं। हमारी सरकार सभी उत्तर भारतीय लोगों की सहायता कर रही है और उनकी समस्याओं को सज्ञान में ले रही है। पिछली सरकार विकास के मुद्दों को भटकाकर केवल आपस में लोगों को लड़वाने का काम की और देश में असहिष्णुता फैलाई है।
उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के नए अध्यक्ष संजय ओझा ने अपने उत्तर भारतीय संस्कृति का बखान किया और एकजुट होने का संदेश दिया।
सूरज सिंह ठाकुर ने अपने भाषण कहा कि हम उत्तर भारतीय समाज की सभी समस्याओं को सुलझाने की पूरी कोशिश करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में अवनीश सिंह ने आभार प्रकट करते हुए उत्तर भारतीय पंचायत को सफल बनाने के लिए सभी लोगों को हृदय से धन्यवाद दिया।


Bundelikhabar

Related posts

बीजेपी सरकार के बड़े नेताओं की हरकत पर विपक्ष ने खड़े किए सवाल

Bundeli Khabar

यूथ सोसाईटी ने विभिन्न समस्याओ के समाधान हेतू अधिशासी अधिकारी को सौंपा मांग-पत्र

Bundeli Khabar

उत्तर प्रदेश चुनावी किलकिल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!