25 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211221 WA0018
मनोरंजन

सरोगेसी के जरिए सिंगल डैड बनने अभिनेता तुषार कपूर की किताब ‘बैचलर डैड’ जल्दी होगी रिलीज

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। सेरोगेसी के जरिए पिता बनने वाले भारत के पहले सेलेब्रिटी की, जल्द ही “बैचलर डैड” किताब आने वाली है, जिसमे वह फादरहुड के सफर के बारे में खुलासा करेंगे। इस किताब की घोषणा करते हुए उत्साहित तुषार कपूर कहते हैं कि पिता बनना मेरे जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक रहा है और मेरी पहली किताब बैचलर डैड में यही सारी बाते हैं कि कैसे मैंने पितृत्व के लिए थोड़ा अपरंपरागत रास्ता अपनाया।

मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे इस यात्रा में कुछ अद्भुत लोगों का समर्थन मिला है, लेकिन मेरे एकल पिता बनने के फैसले ने कई सवाल भी उठाए हैं, जिन्हें मैंने विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों पर संबोधित करने की कोशिश की है, हालांकि जो संदेश देना था वह कहीं खो गया था। शायद इसीलिए मैं अब खुशी महसूस कर रहा हूं, क्योंकि इस पुस्तक को लिखने का मेरा उद्देश्य अपने जीवन के बारे में एक ईमानदार तस्वीर साझा करना था और वह आखिरकार पूरा हो जाएगा।
@penguinindia पेंग्विन इंडिया द्वारा प्रकाशित मेरी किताब मेरी आवाज में मेरी कहानी है। मुझे आशा है कि जब लोग इसे पढ़ेंगे, तो थोड़ा और ईमानदार और थोड़ा और साहसी बनने के लिए प्रेरित होंगे। “बैचलर डैड” किताब का अनावरण अगले महीने यानी नए साल में होगा।


Bundelikhabar

Related posts

विश्व की सबसे बड़ी रामलीला ‘अयोध्या की रामलीला’ की मुम्बई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

Bundeli Khabar

शक्ति रत्न पुरस्कार 2022 से सम्मानित हुए समाज के विशिष्ट लोग

Bundeli Khabar

सान म्यूजिक का शांतनु भामरे-एलिना टुटेजा अभिनीत एल्बम ‘तेरी आशिकी में’ हुआ सुपरहिट

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!