22.4 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211221 WA0015
मनोरंजन

वलूशा डिसूज़ा का ‘बॉलीवुड वाला डांस’ में मोहक अंदाज़

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। टिप्स म्यूजिक एक बार फिर ‘बॉलीवुड वाला डांस’ नाम के डांस नंबर के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार है। यह गाना न्यू ईयर पार्टी के लिए एक शानदार गाना है। हालांकि इस गाने में वेस्टर्न टच है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि यह हिंदी और देसी फील से भरपूर है।

कुमार तौरानी का कहना है कि हमें प्रेरणा अरोड़ा के साथ काम करके बेहद खुशी हो रही है। वह इस गीत के पीछे एक मजबूत सपोर्ट और प्रेरक शक्ति रही हैं। वह एक बेहतरीन पार्टनर रही हैं। मेरा मानना ​​है कि ममता शर्मा ने इस गाने के साथ एक ट्रेडमार्क बॉलीवुड हिट ट्रैक दिया है और वलुशा के इस गाने ने इंटरनेट पर आग लगा दी है।

प्रेरणा वी अरोड़ा कहती हैं कि मुझे टिप्स, कुमार जी और वलुशा के साथ जुड़कर बेहद खुशी है। मैं बेहद खुश हूं कि मैं इस शानदार टीम का हिस्सा हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि यह गाना हर जगह चार्टबस्टर होगा। वलूचा और ममता के साथ काम करना शानदार रहा। पीयूष और शाज़िया के साथ काम करना बहुत अच्छा था और वे कमाल थे।

वलूशा डिसूज़ा कहती हैं कि इस बेहतरीन ट्रैक के लिए टिप्स, कुमार तौरानी और प्रेरणा अरोड़ा के साथ जुड़कर मुझे बेहद खुशी हो रहीं है। मेरा इस एनर्जेटिक गाने पर परफॉर्म करने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा। मुझे यकीन है कि बॉलीवुड वाला डांस दर्शकों का दिल चुराएगा।

गाने के बारे में आगे बात करते हुए ममता शर्मा कहती हैं कि इस गाने को रिकॉर्ड करने में बेहद मजा आया। नए साल के लिए यह गाना बहुत ही परफेक्ट है। इस गाने में लोक गीत फ्लेवर है, जो असल में बहुत ही स्मोहक है। “बॉलीवुड वाला डांस” गाना नए साल के जश्न के लिए एकदम सही गाना है। हालांकि इस गाने में वेस्टर्न टच है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि यह हिंदी और देसी फील से भरपूर है। इस गीत की गायिका ममता शर्मा, म्यूजिक कंपोजर विशाल मिश्रा, गीतकार: दानिश इकबाल साबरी, निर्देशक: शाज़िया सामजी, पीयूष भगत, निर्माता प्रेरणा अरोड़ा, कुमार तौरानी और रेशब सराफ हैं।


Bundelikhabar

Related posts

ईशा कोप्पिकर अभिनीत ‘सुरंगा’ 9 दिसंबर को होगी रिलीज

Bundeli Khabar

वरुण तेज के फैन्स ने ‘F3: फन एंड फ्रस्ट्रेशन’ को पूरी तरह बताया उनकी फिल्म

Bundeli Khabar

मधु की कमबैक हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘खली बली’ का ट्रेलर व गाना हुआ लॉन्च

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!