27.1 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211212 WA0005
मनोरंजन

अभिनेत्री कुब्रा सैत ने स्विमिंग पूल में किया बिकनी फोटोशूट

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने पॉपुलर एप्पल टीवी + ओरिजिनल नेटफ्लिक्स सीरीज ‘फ़ाउंडेशन’ में अपनी परफॉरमेंस से सभी का दिल जीता है. कुब्रा ऐप्पल ओरिजिनल में शामिल होने वाली पहली इंडियन स्टार हैं और सीरीज में लीड रोल निभा रही हैं.

कुब्रा को वर्सटिलिटी के लिए जाना जाता है, उन्होंने फिलहाल अपने हालिया फोटोशूट से सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है. बता दें कि एक्ट्रेस इस बार अंडरवाटर गई हैं. कुब्रा अपने फैशन फोटोग्राफर दोस्त सुमेर वर्मा के साथ दिन बिताने के लिए अलीबाग में थीं, जिन्होंने स्टनर को कुछ ऐसा करने के लिए इंस्पायर किया, जो एक्ट्रेस ने कभी नहीं किया है. ऐसे में फैशनिस्टा एक्ट्रेस ने अपने लुक को दिलकश बनाते हुए वन शोल्डर ब्लैक बिकिनी से लेकर स्टनिंग रेड ड्रेस तक पहन कर सभी का दिल जीता है. कुब्रा जो हमेशा ऑफबीट और अनोखे चीजों को करने के लिए तैयार रहती हैं, ने अपने इन खूबसूरत पोसेस से सभी में पॉसिटिविटी फैलाई है. यह कहना गलत नहीं होगा कि मरमेड वाइब्स देने वाली एक्ट्रेस सभी तस्वीरो में फैशन, स्टाइल और कम्फर्ट का मेल लग रही हैं.

कुब्रा ने फाउंडेशन में अपने शानदार परफॉरमेंस के साथ सभी को अपना दीवाना बनाया है और ऐसे में उन्हें आने वाले समय में अन्य शानदार प्रोजेक्ट्स में देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं. कुब्रा ने ‘सेक्रेड गेम्स’ और ‘जवानी जानेमन’ में अभिनय किया है.


Bundelikhabar

Related posts

समीक्षा और शैल ओसवाल ने किया एसएसओ प्रोडक्शन्स की घोषणा

Bundeli Khabar

भोलेबाबा की भक्ति में डूबी श्यामली लेकर आ रही हैं सावन पर विशेष गीत

Bundeli Khabar

प्रतीक शाह और ममता शाह ने‌ मुम्बई में लॉन्च किया महेतिक स्टूडियो

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!