29.8 C
Madhya Pradesh
May 4, 2024
Bundeli Khabar
Home » कैसा होगा आप का दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

कैसा होगा आप का दिन: आज का राशिफल

15 जनवरी, शनिवार के ग्रह-नक्षत्र ब्रह्म नाम का शुभ योग बना रहे हैं। जिससे वृष राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा और उपलब्धि मिल सकती है। सिंह और तुला राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में भी फायदा मिलेगा। धनु राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। मीन राशि वाले लोगों को अच्छी खबर मिलने और फायदेमंद एग्रीमेंट होने के योग हैं। आज व्यघात नाम का अशुभ योग भी बन रहा है। जिससे मिथुन राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। साथ ही मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में जरूर लगाएं इससे कई उलझे हुए सवालों का उत्तर मिलेगा। समय कड़ी मेहनत और परीक्षा का है। फिर भी बदलते परिवेश की वजह से आपने जो कुछ नीतियां बनाई है, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।
नेगेटिव- वर्तमान परिस्थितियों के वजह से महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय व्यतीत ना करें। ऑनलाइन गतिविधियों की अधिक से अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है। बच्चों की समस्याओं पर भी ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। छोटी सी गलती की वजह से बड़ा ऑर्डर हाथ से निकल सकता है या डील कैंसिल हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में सुधार लाने से कार्यप्रणाली में गति आएगी।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।घर का वातावरण भी खुशनुमा और सामंजस्य पूर्ण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना दिक्कतों को बढ़ा सकता है
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- कोई भी उपलब्धि सामने आए तो उसे तुरंत हासिल करें। अपने छुपी हुई प्रतिभा और योग्यता को पहचाने, तथा सही दिशा में लगाएं। समय के अनुसार किए गए कार्यों के परिणाम भी उचित मिलेंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई उम्मीद दिख सकती हैं।
नेगेटिव- घर या व्यवसाय संबंधी कुछ परिवर्तन की योजना बना रही है तो अभी जल्दबाजी न करें। आलस बिल्कुल ना करें।कई बार ज्यादा सोच विचार करने की वजह से समय हाथ से निकल सकता है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
व्यवसाय- इस प्रतिस्पर्धा के दौर में बहुत अधिक मेहनत और सजग रहने की जरूरत है। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना रखें। कोई भी निर्णय लेने में समय ना लगाएं। नौकरीपेशा लोग टारगेट आसानी से पूरा कर लेंगे।
लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें, इसका दुष्प्रभाव घर की सुख शांति पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्याएं रहेगी। व्यायाम और योगा पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव– कुछ प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के साथ मेलजोल और वार्तालाप में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी हासिल होगी। आपके काम सुचारू रूप से बनेंगे जिससे मन में सुकून रहेगा।
नेगेटिव- किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। दूसरों की ईगो और गुस्से के सामने अपनी ऊर्जा नष्ट ना करें। तथा शांत चित् बने रहे। खर्चे की स्थिति बनी रहेगी। परंतु अपने बजट का भी उचित ध्यान रखें।
व्यवसाय- वर्तमान परिस्थितियों की वजह से बिजनेस में जैसा चल रहा है उसी पर ध्यान रखें। अभी कोई भी खास फैसला लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को ऑफिस का काम घर से करने में कुछ दिक्कतें आएंगी।
लव- पति-पत्नी के बीच करके व्यवस्था को लेकर कुछ अनबन की स्थिति रहेगी। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकले। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की वजह से जोड़ों का दर्द भी बढ़ सकता है। हल्का तथा सुपाच्य भोजन ले।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- सोसाइटी अथवा सामाजिक क्रियाकलापों में आप में आपका भी योगदान रहेगा आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी समय से मेहनत कर रहे थे, आज उसका कोई उचित परिणाम मिल सकता है।
नेगेटिव- दोपहर बाद कोई अशुभ सूचना मिलने से मन कुछ व्यथित रहेगा। परंतु हिम्मत हारने की बजाय परिस्थितियों का सामना करने का प्रयास करें। घर पर बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन और सानिध्य में भी कुछ समय व्यतीत करने से मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- आपकी सूझबूझ और प्रयासों से नए व्यवसायिक अनुबंध मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आएगा। परंतु साथ ही कोई बड़ा खर्चा भी सामने आ सकता है। हिम्मत ना हारे और व्यवसायिक गतिविधियों में अपनी कार्यप्रणाली संबंधी कुछ सुधार लाएं।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इससे आपके मनोबल में वृद्धि होगी। और आप से संबंध भी बेहतर होंगे
स्वास्थ्य- थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी की स्थिति रहेगी। कुछ समय हल्के-फुल्के मनोरंजन और आराम के लिए भी निकालें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- अपनी नजदीकी लोगों से चल रही गलतफहमियां आज दूर होगी। संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। आर्थिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा। धार्मिक तथा अध्यात्मिक क्रियाकलापों में भी उचित समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- रुपए-पैसे संबंधी लेन-देन करते समय उचित सावधानी बरतने की जरूरत है। वरना आप मुसीबत में भी पढ़ सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। किसी की बातों में ना आकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में मीडिया और ऑनलाइन कामों से संबंधित ज्यादा जानकारी हासिल करें। वर्तमान व्यवसाय में इनके द्वारा ही गति दे सकते हैं। प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग संबंधी संपर्क सूत्र को बढ़ाने में भी ध्यान दें।
लव- पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया घर की सुख शांति व अनुशासन बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- जिन व्यक्तियों को मधुमेह तथा ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे लोग लापरवाही बिल्कुल ना करें। तथा अपनी जांच करते रहे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- दूरदराज के संपर्क मजबूत होंगे।तथा विशेष मुद्दों पर सलाह मशवरा भी होगा। ऑनलाइन मीटिंग्स अथवा सेमिनार में आपके विचारों को विशेष महत्व मिलेगा। जिससे आप अपने अंदर नई ऊर्जा व स्फूर्ति महसूस करेंगे।
नेगेटिव- युवा वर्ग व्यर्थ की बातों में समय नष्ट ना करें। तथा अपने कैरियर और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखें। वाहन आदि के रखरखाव पर कोई बड़ा खर्चा आ सकता है। तनाव ना लेकर समस्या का हल निकालने का प्रयास करें।
व्यवसाय- पिछले कुछ समय से बिजनेस में चल रही दिक्कतें काफी हद तक दूर होंगी। कर्मचारियों और साथियों के साथ अच्छे संबंध रखना उनकी कार्य क्षमता को और बढ़ाएगा। नौकरीपेशा लोगों पर टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा।
लव- घर का वातावरण सुखमय रहेगा। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से थकान और तनाव महसूस हो सकते हैं। समय समय पर उचित आराम और आहार लेते रहे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – पॉजिटिव- आप अपनी वाकपटुता तथा व्यवहार कुशलता द्वारा दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम रहेंगे। इन गुणों से आप को अपने आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख सुविधाओं संबंधी ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कुछ ऐसे खर्चे सामने आ सकते हैं कि जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। परंतु तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा। धैर्य रखें।घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर उनकी नियमित देखभाल और सेवा की जरूरत है।
व्यवसाय- राजनैतिक लोगों के साथ संपर्क में रहें। बिजनेस में प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह और मदद आपको कोई नई उपलब्धि हासिल करवा सकती है। सरकारी सेवारत लोगों को भी अपने कार्यों के प्रति उचित मेहनत करने से उच्चाधिकारियों की सराहना मिलेगी।
लव- अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। घर में भी खुशी भरा वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। गिरकर या वाहन से चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- किसी संबंधी अथवा पारिवारिक सदस्य के साथ चल रही परेशानी आपकी सूझबूझ से हल हो जाएगी। आपकी कार्यकुशलता तथा योग्यता की सराहना होगी। कुछ समय अपने रुचि पूर्ण तथा रचनात्मक कार्य में व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- किसी निकट संबंधी के वैवाहिक जीवन मैं चल रहे तनाव को लेकर को परेशान रहेंगे। हालांकि आपके द्वारा दिए गए सुझाव से काफी हद तक संबंधों में सुधार आएगा। परंतु अन्य गतिविधियों में व्यस्तता रखने के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में मेहनत ज्यादा और फायदा कम जैसी स्थिति रहेगी। वर्तमान परिस्थितियों में धैर्य बनाकर ही रखना उचित है। इस समय अपनी कार्यप्रणाली में भी सुधार लाने की जरूरत है। ऑफिस में अतिरिक्त गतिविधियों पर भी कार्य करना पड़ेगा।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा।प्रेम संबंधों में भी मर्यादा बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- कार्यभार की वजह से तनाव और थकान की स्थिति रह सकती हैं। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में व्यतीत करें। तथा सकारात्मक बने रहे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- आज पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में ही दिन व्यतीत हो जाएगा। आपके विचारों को विशेष स्थान मिलेगा तथा आपके लिए भी सम्मान जनित स्थितियां बनेंगी। फायदेमंद संपर्क भी बनेंगे। ग्रह स्थिति अनुकूल है, इसका सदुपयोग करें।
नेगेटिव- किसी पड़ोसी अथवा संबंधी के साथ मनमुटाव की स्थिति में धैर्य और संयम बनाकर रखें। अकस्मात ही कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिन में कटौती करना भी संभव नहीं होगा। तथा उधार लेने की स्थिति भी बन सकती हैं। अपरिचित व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेल मिलाप ना रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र से कर्मचारियों और स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। कार्यप्रणाली को भी और मजबूत बनाएं। इस समय कोई बेहतरीन आर्डर मिल सकता है। ऑफिस के कार्यों को लेकर किसी सहयोगी के साथ बहस हो सकती है।
लव- बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप घर की व्यवस्था मैं कुछ परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। आपकी थोड़ी सी समझदारी से घर का वातावरण मधुर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और थकान की वजह से आपकी पाचन प्रणाली प्रभावित हो सकती हैं। सकारात्मक बने रहे, तथा मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई मामला चल रहा है तो आज उससे संबंधित सफलता मिल सकती है। कहीं उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आएगा।आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आप की ओर आकर्षित होंगे।
नेगेटिव- किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाकर रखें। गुस्से और आवेश में बना हुआ काम भी बिगड़ सकता है। किसी भी असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में नकारात्मक प्रवृत्तियों के लोगों का हस्तक्षेप रहेगा। जिसका नकारात्मक असर आपकी व्यवसायिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर भी पड़ेगा। घबराने की बजाय हिम्मत और साहस से काम ले। उच्चाधिकारियों तथा संपर्क सूत्रों के सहयोग द्वारा समस्या को हल करने का प्रयास करें।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परंतु विपरीत लिंगी व्यक्तियों से ज्यादा मेलजोल ना रखें, आप के मान सम्मान पर बात आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इलेक्ट्रिकल चीजों के उपयोग करने में सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। इस समय स्वयं से संबंधी कामों को निपटाने की कोशिश करें। आपका पारिवारिक संबंधी कोई मसला हल होने से घर का वातावरण सुखद होगा। किसी निकट संबंधी के आगमन से घर में उत्सव का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- संतान की पढ़ाई अथवा कैरियर को लेकर कुछ चिंता रहेगी। हालांकि आपके संपर्कों द्वारा कोई समाधान भी मिलेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ अपनी गोपनीयता उजागर ना करें। अन्यथा आप को कोई नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच विचार जरूर करें। कर्मचारी की सलाह पर भी ध्यान दें। कोई उचित सलाह मिल सकती हैं। इस समय अपनी व्यवसायिक व्यवस्था तथा कार्य प्रणाली में किए गए बदलाव का उचित परिणाम मिलेगा।
लव- आपके तनाव का असर आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ सकता है। आपसी सूझबूझ से परिस्थितियों का हल ढूंढने का प्रयास करें। युवा वर्ग अपनी दोस्ती में गलतफहमीया ना आने दे।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव का असर आपके पाचन तथा कार्य प्रणाली पर पड़ सकता है। सकारात्मक बने रहे। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- संतान की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलने से मन खुश रहेगा तथा सकारात्मकता आएगी। और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों में उचित रूप से ध्यान दे पाएंगे। निवेश संबंधित काम भी पूरे होंगे।
नेगेटिव- भावनाओं में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। बेहतर होगा कि किसी भी परेशानी में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह जरूर ले। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इस समय पढ़ाई के अलावा अन्य जानकारियां भी हासिल करना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी फोन, ई-मेल को नजरअंदाज न करें। कोई बेहतरीन ऑर्डर या अनुबंध मिल सकते हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। फाइनेंस संबंधी काम सावधानी से करें।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और सामंजस्य पूर्ण रहेगी।। युवाओं के प्रेम संबंध मधुर और मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- गले में एलर्जी और खांसी जुकाम की शिकायत रहेगी। लापरवाही ना बरतें। तथा अपना उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

Related posts

कैसा रहेगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

कैसा होगा आपका दिन: जानिए आज का राशिफल

Bundeli Khabar

शनि जयंती बिशेष राशिफल: जानिए कैसा होगा दिन

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!