38.5 C
Madhya Pradesh
May 12, 2024
Bundeli Khabar
Home » कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफ़ल
ज्योतिष

कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफ़ल

3 फरवरी , आज वृद्धि और वर्धमान नाम के शुभ योग बनने से 4 राशियों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। इनमें मेष राशि वाले नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग हैं। तुला राशि वालों का रुका काम पूरा होने की संभावना है। धनु राशि वाले लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। परेशानियां भी दूर होने के योग बन रहे हैं। मीन राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में अच्छी स्थिति बनेंगी। इनके अलावा वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- खास मित्र अथवा सहयोगियों के साथ मेल मुलाकात रहेगी और महत्वपूर्ण विषय पर लाभदायक वार्तालाप होगा। आज दिन की शुरुआत में कुछ मुश्किलें सामने आएंगी। परंतु आप अपने आत्मविश्वास तथा दृढ़ निश्चय द्वारा उनका समाधान भी आसानी से ढूंढ लेंगे।
नेगेटिव- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी और इस वजह से आपके कुछ कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। विद्यार्थियों को कंपटीशन संबंधी पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस में मंदी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव होने से तनाव रहेगा। दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के उचित अवसर बन सकते हैं।
लव- दांपत्य जीवन मे मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से उमंग और खुशी भरा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव के कारणों से अपना बचाव करना जरूरी है। वरना इसका नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- किसी प्रियजन से मुलाकात होगी। साथ ही ऑनलाइन द्वारा घर की कोई खास वस्तु की शॉपिंग भी हो सकते हैं। इस समय ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल है। अपने कार्यों के प्रति आपका उत्साह आपको अवश्य ही सफलता देगा।
नेगेटिव- संबंधों को मधुर बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी है। जल्दबाजी में कोई गलत फैसला लेने से दिक्कत आ सकती है। ज्यादा रोक-टोक की वजह से बच्चे भी विद्रोही हो सकते हैं, इसलिए अपनी बात को शांतिपूर्ण तरीके से रखना जरूरी है।
व्यवसाय- मार्केटिंग से जुड़े व्यवसाय में निवेश के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। जिससे उनमें और अधिक आत्मविश्वास बढ़ेगा। मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में ज्यादा ध्यान दें।
लव- दांपत्य जीवन में गलतफहमिया ना आने दे। घर की व्यवस्था को खराब ना करें। जीवनसाथी को कोई उचित उपहार देना ना भूलें।
स्वास्थ्य- मेडिटेशन योगा आदि जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। किसी किसी समय मानसिक तनाव बढ़ सकता है। शांत रहने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- सामाजिक तथा व्यवसायिक दोनों जगह आपका उचित योगदान बना रहेगा।आज आप अपने किसी खास काम को बेहतरीन तरीके से प्रारूप देने में सक्षम रहेंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति से मुलाकात होगी तथा महत्वपूर्ण मुद्दे पर गंभीर विचार-विमर्श भी होगा।
नेगेटिव- अपनी फाइलें तथा डॉक्यूमेंट कंपलीट्स रखें। वरना कोई पेनेल्टी लगने जैसी स्थिति बन सकती हैं। इस समय प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त करने से कार्यों को स्थगित ही रखें। खर्चों की अधिकता भी परेशान करेगी।
व्यवसाय- बिजनेस में किया गया कोई नया प्रयोग फायदेमंद होगा। मेहनत के बेहतरीन परिणाम भी मिलेंगे। गवर्नमेंट से संबंधित किसी भी कार्य में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है।
लव- किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर में नकारात्मक वातावरण बन सकता है, इस बात का ध्यान रखें। लव पार्टनर के मान सम्मान का भी ध्यान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित बनाकर रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- किसी भी परेशानी में शांति पूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें। हालांकि किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात तथा मार्गदर्शन द्वारा कई मुश्किलों का हल मिलेगा। रुचि पूर्ण तथा ज्ञानवर्धक जानकारी भी हासिल होगी। कुल मिलाकर दिन अच्छा ही व्यतीत होगा।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी कोई भी कार्य सावधानी से करें। किसी निकट संबंधी के साथ मनमुटाव होने से मन उदास रह सकता है। दिखावे के चक्कर में कर्ज लेने से बचें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
व्यवसाय- करियर से जुड़ी समस्याओं का निवारण होगा। आप अपनी व्यवहार कुशलता से नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे। ऑफिस के किसी काम में गलती होने से बॉस या अधिकारियों की डांट पढ़ सकती हैं।
लव- घर पर उचित समय ना देने की वजह से पारिवारिक सदस्यों की नाराजगी रह सकती हैं। कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम अवश्य बनाएं तथा उन्हें उपहार दें।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल तथा पीठ में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है। व्यायाम करना इसका उत्तम इलाज है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी नीला, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह – पॉजिटिव- इस समय भावुकता की बजाय चतुराई और विवेक से काम ले। आपका अपने व्यक्तित्व व रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है।
नेगेटिव- रुपए पैसे संबंधी लेनदेन को लेकर आपके साथ कोई धोखा होने की स्थिति बन रही हैं इसलिए किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह भी जरूर ले। अगर कोई यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में अपने काम की क्वालिटी और बेहतर बनाने में ध्यान दें। महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। हालांकि थोड़ी परेशानियां आएंगी परंतु सावधानी रखने से आपके काम बिना रुकावट पूरे होते जाएंगे।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति सामंजस्य और विश्वास की भावना बनाकर रखें। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु लापरवाही बरतना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- आज किसी पारिवारिक महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श होगा। भूमि संबंधी कार्यों में अगर निवेश करने की कोई प्लानिंग चल रही है, उसे क्रियान्वित करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नेगेटिव- परंतु कभी-कभी आपके विचारों में वहम और संकीर्णता जैसी नकारात्मक बातें पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकती है। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करे।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी नया काम शुरू करने की अपेक्षा अभी वर्तमान गतिविधियों पर भी ध्यान देना उचित है। क्योंकि कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लेने में दिक्कत हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशियल कामों के लिए दूर जाना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। तथा घर के सभी सदस्य में आपसी सामंजस्य तथा प्रफुलता रहेगी।
स्वास्थ्य- इस समय एलर्जी व खांसी जुकाम जैसी परेशानियां हावी रहेंगी। लापरवाही ना बरतें। अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- अपने मनोनुकूल कार्यों में कुछ समय व्यतीत करने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से सकारात्मक महसूस करेंगे। किसी रुके हुए कार्य के संपन्न होने की उचित संभावना बनी हुई है। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा मान सम्मान भी प्राप्त होगा।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ किसी भी वाद-विवाद में ना उलझे। क्योंकि इसका असर आपके मानसिक सुकून पर पड़ेगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित होने की बजाए धैर्य और संयम बनाकर रखें।
व्यवसाय- शेयर्स और मार्केटिंग से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद परिस्थितियां रहेंगी। व्यक्तिगत कामों में व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कार्य में रुचि ना ले।
लव- घर की किसी समस्या को आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने में सक्षम रहेंगे। मनोरंजन, डिनर आदि में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- गैस कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। जिसका नकारात्मक प्रभाव आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। आयुर्वेदिक इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज काफी व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बीताने से आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो आज उस पर अवश्य ध्यान दें। निश्चित ही सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझे, ना ही हस्तक्षेप करें। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यतीत करने की बजाय अपनी भविष्य संबंधी गतिविधियों पर ध्यान दें।
व्यवसाय- मैन्युफैक्चरिंग संबंधी बिजनेस में विशेष उपलब्धियां हासिल होंगी। अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें, क्योंकि कोई इन्हें विफल करने की कोशिश कर सकता है। किसी सरकारी काम में गलती होने से इंक्वायरी की भी आशंका है।
लव- पारिवारिक व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए जीवनसाथी का सहयोग करें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे पर विश्वास रखना तथा सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- तनावपूर्ण स्थिति से अपने आप को दूर रखें। क्योंकि इसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। कुछ समय एकांत में अथवा प्रकृति के सानिध्य में भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- किसी शुभ समाचार के मिलने से सारा दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने के लिए सही समय है। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और स्नेह से घर में सुखद माहौल रहेगा।
नेगेटिव- आर्थिक मामलों में बहुत अधिक सावधानी बरतें। कामकाज की अधिकता का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। ध्यान रखें कि कुछ लोग आपके कार्य में विघ्न डालने के लिए सक्रिय भी रहेंगे। इसलिए किसी के बहकावे में ना आए।
व्यवसाय- व्यावसायिक कामों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है। हालांकि किसी नजदीकी व्यक्ति का सहयोग आपकी कई परेशानियों को दूर करेगा। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ चल रहे विवाद दूर होंगे, और संबंध मधुर हो जाएंगे।
लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ समय व्यतीत करना सुकून भरा और तनावमुक्त रखेगा।
स्वास्थ्य- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने आराम के लिए भी अवश्य निकालें। ज्यादा मेहनत की वजह से तनाव व कमजोरी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- आज भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल हो कर फैसले लेने का दिन है। इससे आप बेहतरीन तरीके से अपने कामों को अंजाम दे पाएंगे। आज प्रॉपर्टी या कोई इससे संबंधित रुका मामला हल हो सकता है। इसलिए कोशिश करते रहें।
नेगेटिव- संतान अथवा किसी पारिवारिक सदस्य की नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से कुछ चिंता रहेगी। परंतु समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। किसी भी सरकारी काम को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़े।
व्यवसाय- अपने व्यवसायिक फाइलें तथा डाक्यूमेंट्स को संभाल कर रखें। कोई इसका दुरुपयोग कर सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति बहुत जरूरी है। स्टाफ पर ज्यादा विश्वास रखना नुकसानदेह रहेगा।
लव- आपकी मुश्किल समय में जीवन साथी तथा परिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रणय संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- थकान और निराशा को अपने ऊपर हावी ना होने दें। मानसिक सुकून और शांति के लिए कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी गुजारे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- अच्छे लोगों के संपर्क में आने से आपकी मनःस्थिति भी बेहतर होगी। कुछ समय से मन में चल रहा कोई द्वंद समाप्त होगा। आप सकारात्मक होकर अपने कार्यों में ध्यान दे पाएंगे। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े युवा वर्ग को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने वाली है।
नेगेटिव- छोटी-मोटी नकारात्मक बातों पर ध्यान ना दें। ससुराल पक्ष के साथ कुछ मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है। संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। आज कोई भी यात्रा संबंधी कोई प्रोग्राम ना बनाएं, समय अनुकूल नहीं है।
व्यवसाय- साझेदारी संबंधित बिजनेस में बहुत फायदा होने की संभावना है। हालांकि आज बिजनेस में बहुत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कुछ विरोधी आपके मनोबल को गिराने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ सामंजस्य उचित बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा तथा घर में प्रेम व सकारात्मक ऊर्जा भरा वातावरण व्याप्त रहेगा।
स्वास्थ्य- जोड़ो तथा घुटनों का दर्द ज्यादा परेशान कर सकता है। इस समय आप को शारीरिक रूप से कुछ आराम की भी आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- आज परिवार से संबंधित किसी समस्या का हल मिलने से दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। किसी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी जैसी गतिविधियों में निवेश करने की योजनाएं बनेंगी जो कि भविष्य में फायदेमंद साबित होगी।
नेगेटिव- इस बेहतरीन समय का उपयोग बेकार की गतिविधियों में ना करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ समय व्यर्थ ना करें, क्योंकि इसका गलत प्रभाव आपके व्यक्तित्व और मान सम्मान पर भी पड़ सकता है। बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई कागजी कार्यवाही करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। हालांकि इस समय कार्यक्षेत्र में अचानक बेहतरीन स्थिति बनेगी। किसी अनजान व्यक्ति का सहयोग आपको आश्चर्यचकित कर देगा।
लव- घर का वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से कुछ खटास आ सकती है।
स्वास्थ्य- मौसम के अनुरूप अपनी दिनचर्या व खानपान रखें। इस समय खांसी जुकाम जैसी समस्या परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

Related posts

कैसा हो आपका दिन: जानिए आज का राशिफल

Bundeli Khabar

आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आजका दिन: आपका राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!