28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
images 3 1
मध्यप्रदेश

पंचायत चुनाव :89 लोग आजमाएंगे जिला पंचायत में अपनी किस्मत

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन की जारी सूचना के अनुसार नाम निर्देशन पत्र जमा करने के अंतिम दिन कल 20 दिसम्बर को जिला पंचायत सदस्य के लिये प्राप्त नाम निर्देशन पत्र –69, नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के कल अंतिम दिन तक जिला पंचायत सदस्य के लिये कुल प्राप्त नाम निर्देशन पत्र — 89

निर्वाचन प्रेक्षक ने की पंचायत निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन पर निगरानी रखने नियुक्त प्रेक्षक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री डीडी अग्रवाल ने आज यहां कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित बैठक में चुनाव के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कर्मवीर शर्मा, अपर कलेक्टर राजेश बाथम, शेर सिंह मीणा एवं सुश्री विमलेश सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नम: शिवाय अरजरिया तथा सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।

निर्वाचन प्रेक्षक श्री अग्रवाल ने बैठक में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान कर्मियों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण से लेकर ईव्हीएम की कमीशनिंग एवं रेण्डमाइजेशन, मतपत्रों का मुद्रण, मतदान सामग्री वितरण, मतदान एवं मतगणना तक की तैयारियों का ब्यौरा अधिकारियों से लिया। उन्होंने चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का गहन अध्ययन करने तथा उनका अक्षरश: पालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। अग्रवाल ने चुनाव संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी भी बैठक में ली तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिये। उन्होंने चुनावी दृष्टि से वल्नरेबल समझे जाने वाले क्षेत्रों की पहचान करने पर जोर देते हुए अधिकारियों से कहा कि इस कार्य से स्थानीय अमले का फीडबैक भी लें।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक ने पंचायत चुनाव को लेकर जनपद पंचायत स्तर पर तैयार किये जा रहे कम्यूनिकेशन प्लान पर भी चर्चा की। अग्रवाल ने जबलपुर जिले में पंचायत चुनाव के लिए की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि निर्वाचन से जुड़े अधिकारी चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सीधे उनसे संपर्क भी कर सकते हैं। बैठक के प्रारंभ में राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक श्री अग्रवाल ने पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों से एक-एक कर उन्हें सौंपे गये दायित्वों की जानकारी प्राप्त की।


Bundelikhabar

Related posts

कार्तिक पूर्णिमा में नर्मदा तट पर श्रद्धालुओं को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

Bundeli Khabar

छोटी उम्र के बड़े कारनामे

Bundeli Khabar

सटोरियों से रुपये लेने के मामले में एक ASI समेत 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!