26.5 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 1217 004753
मध्यप्रदेश

छतरपुर: जा को राखे साईंयां सो मार सके न कोई, बोरबेल में फसी बच्ची आई बाहर

Bundelikhabar

छतरपुर/ब्यूरो
छतरपुर जिले की नौगाँव तहसील अंतर्गत ग्राम दौनी में डेढ़ साल की बच्ची दिव्यांशी पिता राजेन्द्र कुशवाहा खुद के खेत पर बोर बेल में दोपहर 3:30 बजे गिर गई थी, बच्ची को सुरक्षित बचाने के लिए खबर मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू चालू कर दिया गया, मौके पर रेस्क्यू टीम, सहित कलेक्टर एवं एसपी छतरपुर, एसडीएम, सीईओ जनपद नौगांव, तहसीलदार सहित पुलिस बल भी पहुंचा। प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसके बाद बच्ची को सकुशल निकाल लिया गया।

Screenshot 2021 1217 004814

प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची अपने स्वयं के खेत में बने बोरबेल में गिर गई जिसकी गहराई लगभग 25 फ़ीट बताई जा रही है किंतु बच्ची 15 फ़ीट पर फसी रही, फिर प्रशासन की भारी मसक्कत और सूझबूझ के चलते देर रात 12:45 बजे बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जिसमे स्थानीय प्रशासन के साथ साथ सेना एवं SDERF टीम ग्वालियर का बिशेष सहयोग रहा।


Bundelikhabar

Related posts

पत्रकारों ने सर्वसम्मति से लिया निर्णय अब पुलिस और प्रशासन की खबरों व प्रेस कॉन्फ्रेंस का करेंगे बहिष्कार

Bundeli Khabar

अंतिम तारीख: जल्द कराएं संशोधन

Bundeli Khabar

राजनगर पुलिस एक्शन मोड में

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!