31.7 C
Madhya Pradesh
October 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211215 WA0016
मनोरंजन

गौरव झा और ऋतु सिंह स्टारर ‘भागवत गीता’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। श्रीमद्भागवत गीता की सांकेतिक जयंती के पावन अवसर पर भोजपुरी सिनेमा की सुपर हॉट जोड़ी गौरव झा व ऋतु सिंह की एक और धमाकेदार फ़िल्म ‘भागवत गीता’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इसमें सादे लिबास में गौरव और ऋतु स्वर्ग में नज़र आ रहे हैं। उन पर गौरव के हाथ में गिटार बेहद आकर्षक है।

थर्ड डोर एंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस फ़िल्म को लेकर अभिनेता गौरव झा ने बताया कि इस फ़िल्म में कई टेक्नोलॉजी का इस्तमाल किया गया है। इस फ़िल्म में VFX दिखेगा, जो शायद ही अभी तक भोजपुरी सिनेमा में किया गया होगा। एक पूरा गाना जो VFX की मदद से बनाया गया है। इसमें पूरी टीम ने भरपूर कोशिश की है कि आप लोगो को बेहतरीन सिनेमा देने की जैसे मेकिंग आप साउथ के सिनेमा ये हिंदी सिनेमा में देखते हैं। उस लेवल की मेकिंग की गई है। उसका फर्स्ट लुक आप लोगो के सामने है। अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे और शेयर करें।

आपको बता दें कि फ़िल्म भगवत गीता के प्रोड्यूसर गौरव झा, रायटर – डायरेक्टर सुनील उपाध्याय, म्यूजिक अभिजीत मजूमदार, पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। लिरिक्स राजेश मिश्रा और प्रेम सागर सिंह का है। फ़िल्म में गौरव झा और ऋतु सिंह के साथ सोनिया मिश्रा, प्रिय वर्मा, सोनू पांडेय, पुष्पेन्द्र सिंह, सी पी भट्ट, अभिषेक, सौम्या रंजन, अनुराग, विकास, इशिका और ऋषभ मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सोनू पांडेय, डीओपी अयूब अली खान, एक्शन डायरेक्टर दिनेश यादव व डांस डायरेक्टर अंटोनी राजू हैं।


Bundelikhabar

Related posts

लेसली लेविस ने री-क्रिएट किया स्वर्गीय सिंगर केके के बेटे नकुल और बेटी तमारा के साथ ‘यारों-दोस्ती’ गीत

Bundeli Khabar

रानी चटर्जी, प्रेम सिंह और रवि यादव की फिल्मों का मुहूर्त सम्पन्न

Bundeli Khabar

युवाओं की कहानी पर आधारित भोजपुरी फ़िल्म ‘यूट्यूबर’ की शूटिंग दिल्ली में

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!