27.4 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211215 WA0015
मनोरंजन

अमेरिका में बसी सिंगर अलका भटनागर मुम्बई में हुईं सम्मानित

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। अमेरिका में बसी भारतीय मूल की गायिका अलका भटनागर हाल ही में रजा मुराद, अनिल नगराथ, अरुण बक्षी, एहसान कुरेशी और कृष्णा चौहान के हाथों बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड से सम्मानित हुईं। अलका भटनागर एक प्रतिभाशाली गायिका हैं जो अमेरिका में ‘सैनफ्रान्सिस्को बे एरिया की स्वर कोकिला’ (मेलोडी क्वीन ) के नााम से जानी जाती हैं।

उनको संगीत क्षेत्र में भारतीय सरकार द्वारा ‘युपी रत्न’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है तथा यूएसए में भारतीय संगीत, कला एवं संस्कृति को विश्व में बढ़ावा देने के लिए ‘ब्रान्ड एम्बेसडर’ मनोनीत किया गया है। अलका को अमरीका के लॅास वेगस सिटी में प्रतिष्ठित ‘रुमी वर्ल्ड म्युजिक’ अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है तथा दो बार दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में ‘श्रेष्ठ वीडियो व श्रेष्ठ गायिका’ अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

अलका ने स्त्रियों में ब्रेस्ट कैन्सर को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने के कार्यक्रम भी किए हैं। उन्होंने एक एनजीओ की मदद करने के लिए उत्तर प्रदेश असेंबली के प्रांगण में कॉन्सर्ट करके धन राशि जुटाने का काम भी किया। इस नेक काम के लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मोर्या ने उनको विशेष अवार्ड से सम्मानित किया। अलका ने अमेरिका में कैलिफोर्निया के डिस्ट्रिक्ट 25 में दो बार चुनाव जीत कर डेमोक्रेटिक डेलिगेट का कार्य भार सम्भाला। कैलिफोर्निया लेजिस्लेटिव असेम्ब्ली ने अलका को उनको उत्तम कार्य के लिये 2020 में ‘कॉम्म्युनिटी हिरो’ टाइटल से भी सम्मानित किया। हाल ही में झारखंड अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में वह गेस्ट ओफ ऑनर भी रहीं।

इसके अलावा अलका को वूमन एमपोवरमेंट अवार्ड, फ़ेस्टिवल ऑफ ग्लोब अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। अलका इस समय कई फ़िल्मों के संगीत की रिकॉर्डिंग में व्यस्त हैं। उनके कई एल्बम भारत व विदेशों में उपलब्ध हैं। अलका ने बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध गायकों कुमार शानू, उदित नारायण, अभिजीत, शान, जावेद अली, बप्पी लाहिरी, सुरेश वाडेकर, अनूप जलोटा इत्यादि के साथ गाया है। अलका ने देश विदेश में अनगिनत कॉन्सर्ट किए हैं और कई नॅान-प्रॅाफिट संस्थाओं को अपनी कला व कार्य से भरपूर सहायता करती आ रही हैं।


Bundelikhabar

Related posts

वेब सीरीज ‘सुपर गोनू’ की शूटिंग शुरू

Bundeli Khabar

दबंग सरकार के बाद दबंग बहुरिया बनी आकांक्षा अवस्थी

Bundeli Khabar

धन्वंतरि ने प्रदान किया संजय अमान को ‘गौरव सम्मान’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!