21.3 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211215 WA0013
मनोरंजन

100 लोकेशन पर आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग में लगे 200 दिन, बैशाखी में होगी रिलीज

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर ‘लाल सिंह चड्ढा’ के साथ पर्दे पर सिनेमाई जादू बिखेरते हुए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ लगभग 200 दिनों तक शूट की गई है, जो आमिर खान के लिए लगान के बाद शूट की गई सबसे लंबी फ़िल्म है। भारत भर में 100 से अधिक स्थानों पर फिल्माई गई, यह फिल्म दर्शकों को भारत के इतिहास के इवेंट्स से रूबरू करवाएगी, जो लाल सिंह चड्ढा के पर्सपेक्टिव से सामने आएगी।
स्वाभाविक रूप से, लंबा शेड्यूल सुपरस्टार की फ्यूचर कमिंटमेंट पर भारी पड़ने वाला था लेकिन फिर भी यह इंतजार के लायक था।

सूत्रों की माने तो ‘लाल सिंह चड्ढा’ को देश भर में बड़े पैमाने पर शूट किया गया है। एक तरफ जहां आमिर अपने किरदार में ढलने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं और बाकी चीज़ों से खुद को डिसकनेक्ट कर लेते हैं, यह कमिंटमेंट वास्तव में महत्वपूर्ण था क्योंकि इसके लिए उनसे 200 दिनों के समय की आवश्यकता थी जिसमें 100 लोकेशन में सफ़र करना था। सुपरस्टार ने अपने कंटेंट और फिल्मों की गुणवत्ता और आउटपुट से कभी समझौता नहीं किया है और लाल सिंह चड्ढा के लिए उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है।

आमिर खान प्रोडक्शंस ने पिछले कुछ वर्षों में भारतीय दर्शकों को बेहद यादगार फिल्में दी है। लगान, तारे जमीं पर और दंगल जैसी फिल्मों के बाद, अब बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की बारी है जिसका स्क्रीनप्ले एरिक रोथ और अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित है और अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित है।
आमिर खान, करीना कपूर खान और अन्य प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा अभिनीत, यह फिल्म पूर्ण हो चुकी है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ आमिर खान प्रोडक्शंस, वायकॉम 18 स्टूडियोज़ और पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा निर्मित है और 2022 में बैसाखी के अवसर पर रिलीज़ होगी।


Bundelikhabar

Related posts

चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं करना चाहती हैं कात्यायनी शर्मा

Bundeli Khabar

एक्ट्रेस पाखी हेगड़े अभिनीत शो ‘रज्जो’ 22 अगस्त से 7 बजे स्टार प्लस टीवी पर ऑन एयर

Bundeli Khabar

धमाकेदार एक्शन वाली भोजपुरी फ़िल्म ‘नरसिम्हा’ इस दिन होगी रिलीज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!