24.4 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211214 WA0001
महाराष्ट्र

फ्लोरियन फाउंडेशन ने किया छत्रपति शिवाजी विद्यालय के 200 ग़रीब बच्चों को स्कूल किट का वितरण

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर फ्लोरियन फाउंडेशन की अर्चना जैन द्वारा मुम्बई के धारावी में स्थित छत्रपति शिवाजी विद्यालय के 200 से अधिक ग़रीब बच्चों को स्कूल किट वितरित किए गए, यह किट्स पाकर बच्चों के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान खिल उठी। इस मौके पर ऎक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर निहारिका रायज़ादा, एकता जैन, सायन पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर मनोज हिर्लेकर, राबिया पटेल भी मौजूद थे। सभी के हाथों बच्चों को स्कूल किट्स बांटे गए। नज़ारा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के विकास मित्रसेन ने भी अर्चना जैन की इस पहल को सपोर्ट किया।

अभिनेत्री निहारिका रायज़ादा जो हालिया रिलीज सूर्यवंशी में एक पुलिस की भूमिका निभाई हैं, ने कहा कि बच्चों के बीच आना मुझे हमेशा सुकून देने वाला लम्हा लगता है। वह इतने मासूम होते हैं, उनकी बातें इतनी प्यारी होती हैं कि दिल खुश हो जाता है। अर्चना जैन जिस तरह फ्लोरियन फाउंडेशन के जरिए बच्चों की मदद कर रही हैं, मैं उनकी इस पहल से इम्प्रेस हूँ। मुझे यहां आकर अपने बचपन के दिन याद आ गए जब मैं कानपुर में थी। निहारिका ने आगे बताया कि इस तरह के और लोगों को आगे आना चाहिए और ज़रूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। समाज सेवा और चैरिटी हमारे जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण फैक्टर है।

अर्चना जैन ने बताया कि छत्रपति शिवाजी विद्यालय के लिए इस तरह के प्रोजेक्ट्स हम काफी समय से करते आ रहे है। इनके प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल खुल गए हैं और 600 बच्चों के किट्स की ज़रूरत है। हमने कोशिश की और आज 200 स्कूली बच्चों के लिए किट्स वितरित किए। आगे और भी करेंगे। पाजिटिविटी और खुशी बांटने के लिए हमने स्कूल स्टेशनरी किट्स डोनेट किए। इस प्रोजेक्ट में हमारा सपोर्ट किया निहारिका रायज़ादा, एकता जैन, विकास मित्रसेन ने जो नज़ारा टेक्नोलॉजी के एमडी हैं। मैं यहां बच्चों के बीच आकर, उनकी हंसी सुनकर बेहद खुश हूं। अर्चना जैन ने आगे कहा कि जहां चाह होती है वहां राह निकल जाती है। जीवन में आप जो चाहें पा सकते हैं केवल आपकी दिशा क्लियर होनी चाहिए और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए दिल और नियत का साफ होना ज़रूरी है। मेरी दूसरी किताब अनबॉक्सिंग बयूटी को बहुत ही शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है।

ऎक्ट्रेस और समाज सेविका एकता जैन ने कहा कि बच्चों के बीच इस तरह स्कूल में आकर बचपन की यादें ताज़ा हो गई। यहाँ हम लोगों की थोड़ी सी कोशिश की वजह से मासूमों के चेहरे पर मुस्कान खिल गई, तो दिल को एक राहत का एहसास हुआ।


Bundelikhabar

Related posts

कैंसर पीडित पूर्व छात्र ने चिकित्सा शिक्षा में जीता स्वर्ण पदक

Bundeli Khabar

वयाच्या १८ व्या वर्षी आपण सज्ञानी होतो म्हणजे नक्की काय: वैष्णवी बांगरे

Bundeli Khabar

पु. ल. कला महोत्सव २०२२चे आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!