23.4 C
Madhya Pradesh
August 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211206 WA0006
महाराष्ट्र

ललित कला अकादमी द्वारा मुम्बई के जहांगीर आर्ट गैलरी में ‘द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय प्रिन्ट द्विवार्षिकी भारत’ का भव्य आयोजन

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

इस कला प्रदर्शनी में भारत और विदेशों के कलाकारों की 149 कलाकृतियाँ प्रदर्शित की जाएँगी

मुम्बई। भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष होने पर आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उसी उपलक्ष्य में ललित कला अकादमी द्वारा मुम्बई के जहांगीर आर्ट गैलरी में 5 से 13 दिसम्बर, 2021 तक “द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय प्रिन्ट द्विवार्षिकी भारत” का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारत और विदेशों के कलाकारों की लगभग 149 कलाकृतियाँ प्रदर्शित की जाएँगी। इसके अलावा मूर्धन्य कलाकार सोमनाथ होर के जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशेष अनुभाग एवं एक आमँत्रित अनुभाग भी प्रदर्शित किया जाएगा। अकादमी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय प्रिन्ट द्विवार्षिकी में 2-2 लाख रुपये के पाँच पुरस्कार और दस सम्मानीय उल्लेख प्रदान किए जाएँगे। साथ ही देश भर के अलग-अलग क्षेत्रों से कलाकारों के प्रिन्टों की एक प्रदर्शनी का आयोजन भी अकादमी द्वारा प्रस्तावित है।

आपको बता दें कि पिछले छः दशकों से कला और कलाकारों के प्रोन्नयन हेतु ललित कला अकादमी अपने कला कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं योजनाओं के माध्यम से प्रयासरत है। अन्तर्राष्ट्रीय प्रिन्ट द्विवार्षिकी एक ऐसा ही प्रयास है जिसके माध्यम से राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के छापाकला कलाकारों को कला प्रदर्शन एवं विधाओं के विनिमय हेतु मंच प्रदान किया जाता है। अकादमी द्वारा वर्ष 2018 में प्रथम प्रिन्ट द्विवार्षिकी का आयोजन किया गया था जिसमें देश-विदेश के कलाकारों की 177 कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई थीं। छापाकला पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। देश-विदेशों में इस विधा की अपनी महत्ता है इसलिए इस द्विवार्षिकी के आयोजन के माध्यम से अकादमी छापाकला के कलाकारों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करती आ रही है।

ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ उत्तम पाचारणे ने कहा कि इस प्रिन्ट के एक्जीबिशन में भारत के कलाकारों के साथ अर्जेंटीना, बंग्लादेश, फ़्रांस, जर्मनी, इसराइल, नेपाल, मेक्सिको, नीदरलैंड, पेरू, पोलैंड, रूस और अमेरिका के कलाकारों की लगभग 149 कलाकृतियाँ प्रदर्शित की जाएँगी। यह कला प्रेमियों के लिए एक सुनहरा अवसर होगा।


Bundelikhabar

Related posts

100 फुटी रस्त्यावर जमा कचऱ्याच्या ढिगऱ्या पासून जगदीश बाळकृष्णतरे च्या प्रयत्नाने नागरिकांना मिळाला मोकळा श्वास

Bundeli Khabar

भारतीय बाजार पेठेत चायनीज अगरबत्त्याचा सुळसुळाट सावधानता बाळगा – यशवंत सोरे

Bundeli Khabar

कारोबार से जो भी समय मिलता है उसमें समाजसेवा कर सभी को उस समय का सही सदुपयोग करना चाहिए :विनय (राजू) दुबे

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!