28.3 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230507 WA0027
मनोरंजन

लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित हुए कुमार शानू

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

मुम्बई। गुरुवार 4 मई 2023 को ‘लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2023’ का भव्य आयोजन चौथी बार मुम्बई महानगर के उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है साथ ही समाज सेवा के लिए अमूल्य योगदान दिया है। कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कुमार शानू, संगीतकार दिलीप सेन, सिंगर ऋतु पाठक, अभिनेता अली खान, कॉमेडियन अभिनेता सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, निर्देशक बी एन तिवारी, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत, ब्राइट आउटडोर मीडिया के प्रतिनिधि, अभिनेता रमेश गोयल, अजय देवगन की फिल्म भुज के निर्देशक अभिषेक दुधैया, हरियाणवी सिंगर डी सी मदाना, रैपर हितेश्वर, सुंदरी ठाकुर, शीरीं फरीद और एंकर डॉ भारती छाबड़िया की गरिमामयी उपस्थिति रही साथ इन हस्तियों को लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इनके अलावा समारोह में बेस्ट पब्लिसिटी डिज़ाइनर का अवार्ड आर राजपाल को दिया गया। सिंगर मंगेश ने अपनी गायकी से कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। सिंगर राजू टांक भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित हुए। सिया काले और ज्योति ने स्टेज पर अपनी प्रस्तुति दी तत्पश्चात दोनों को भी ट्रॉफी प्रदान किया गया।
अपनी कला और व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज को नई राह दिखाने वालों को यह सम्मान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर केक काटकर आयोजक कृष्णा चौहान ने अपना जन्मदिन मनाया। मुख्य अतिथि कुमार शानू ने उन्हें केक खिलाकर हैप्पी बर्थडे कहा और ऐसे अवार्ड समारोह के आयोजन के लिए कृष्णा चौहान के प्रयासों की सराहना की।
इस अवार्ड समारोह के सीजन 4 की आशातीत सफलता को लेकर कृष्णा चौहान बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने सभी अवार्डी और अतिथियों का आभार जताया।
साथ ही अनिल अरोड़ा, टेलीविजन निर्देशक रंजन कुमार सिंह, ऎक्टर संदीप बोस और अभिनेता राजकुमार कनौजिया को भी लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड ससम्मान प्रदान किया गया।
इस समारोह में समाज सेवकों, बिज़नेसमैन, फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ साथ कई पत्रकार व फोटोग्राफर को भी सम्मानित किया गया।
बता दें कि कृष्णा चौहान अपनी अगली हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन संगीत देंगे।

– संतोष साहू


Bundelikhabar

Related posts

‘जनहित में जारी’ फ़िल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं समाज के लिए आईना है : श्रवण कुमार

Bundeli Khabar

‘वध’ के नया टीजर में दिखा संजय मिश्रा का अलग अवतार

Bundeli Khabar

अक्षय बने विक्रम भट्ट की ‘कोल्ड’ में पियानोवादक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!