22 C
Madhya Pradesh
August 16, 2026
Bundeli Khabar
images 4 1
देश

प्रदेश के दामाद और माँ भारती के लाल ने दुनिया से कहा अलविदा

Bundelikhabar

सौरभ शर्मा/एडिटर इन चीफ
देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, मध्य प्रदेश के दामाद भारत मॉं के सच्चे सपूत, दुश्मनों को मुंहतोड़ जबाब देने वाले जांबाज विपिन लक्ष्मण सिंह जी रावत आज हम लोगों के बीच नही रहे। वे भारत के पहले रक्षा प्रमुख या चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) थे, उन्होंने ने 1 जनवरी 2020 को रक्षा प्रमुख के पद का भार ग्रहण किया था इससे पूर्व वो भारतीय थलसेना के प्रमुख रहे, श्री रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक थल सेनाध्यक्ष के पद पर रहे। 8 दिसम्बर 2021 को 63 वर्ष की आयु मे हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उनका निधन हो गया । भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का जन्म 16 मार्च, 1958 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था वह भारतीय सेना के 27वें सेनाध्यक्ष थे।

images 3 2

तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में CDS बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की मौत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताया है, राष्ट्रपति कोविंद ने अपने ट्वीट में शोक प्रकट करते हुए कहा कि मैं जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका जी की असमय मौत पर स्तब्ध और क्षुब्ध हूं. देश ने अपने एक बहादुर सपूत को खो दिया, मातृभूमि के प्रति चार दशकों की नि:स्वार्थ सेवा उनके अद्वितीय शौर्य एवं बहादुरी से परिपूर्ण रही ।

images 1 3

तमिलनाडु के कुन्नूर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की असामयिक मृत्यु हो गई. इस हादसे में उनकी पत्नी सहित कुल 13 लोगों की मृत्यु हो गई. इसी के साथ भारत के आधुनिक सैन्य इतिहास में एक युग का भी अंत हो गया।

images 4

उनकी पत्नी मधुलिका रावत मूलरूप से शहडोल की रहने वाली थीं, मधुलिका शहडोल के सोहागपुर के रियासतदार स्व. कुंअर मृगेंद्र सिंह की मझली बेटी थी परिवार वालों का कहना है कि मधुलिका से उनकी मंगलवार को ही सोहागपुर हाउस में बात हुई थी उन्होंने बताया था कि वे 8 तारीख तक बाहर रहेंगी, हेलीकॉप्टर हादसे की खबर सुनकर उनके भाई कुंअर यशवर्धन सिंह समेत पूरा परिवार शोक में डूब गया, सीडीएस बिपिन रावत की दो बेटियां हैं बड़ी बेटी कृतिका रावत की शादी मुंबई में हुई है, जबकि छोटी बेटी तारिणी रावत अभी पढ़ रही हैं।

FB IMG 16389789989622

बुन्देली चैनल परिवार माँ भारती के लाल देश के सच्चे सपूत श्री विपिन रावत जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता है ।


Bundelikhabar

Related posts

पक्षपात पूर्ण प्राविधानों का परिणाम है आतंक

Bundeli Khabar

बुंदेलखंड की चरखारी रियासत, अदम्य साहस तोपों के नाम से डरते थे दुश्मन

Bundeli Khabar

दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा: अमित शाह ने की पुलिस अधिकारियों से बात

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!