29.6 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
images 1 1
मध्यप्रदेश

जनवरी में 6 और 28 को एवं फरवरी में 16 को होगा पंचायती चुनाव मतदान

Bundelikhabar

भोपाल/ ब्यूरो
मध्य प्रदेश की ग्रामीण जनता जिसका इंतजार एक लंबे अरसे से कर रही थी आज चुनाव आयोग ने आम जन का इंतजार खत्म करते हुए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया, चुनाव आयोग ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से 3 चरणों मे मतदान कराने का निर्णय लिया है।

पहले चरण मे 85 जनपद पंचायतों में, दूसरे में 110 जनपद पंचायत तीसरे चरण में 118 जनपद पंचायतों में चुनाव होंगे।पहले चरण मे 8, दूसरे चरण में 7 पहले चरण में लो और तीसरे चरण में 36 जिले लिए जाएंगे, मध्य प्रदेश में पंचायत चुनावों का इंतजार खत्म हो गया है। चुनाव आयोग ने पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है और आज से ही आचार संहिता लग गई है।प्रथम चरण 13 दिसंबर 2021 को नामाकंन और वापसी 23 दिसंबर और 6 जनवरी 2022 को मतदान किया जाएगा। वही द्वितीय चरण के लिए 13 दिसंबर तक नामाकंन और 23 दिसंबर तक वापसी होगी और फिर मतदान 28 जनवरी तथा अंतिम चरण का मतदान 16 फरवरी को सम्पन्न किया जाएगा।मतदाताओं को पर्ची के साथ 23 पहचान पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र अनिवार्य रखना होगा।जनपद और जिला सदस्यों के लिए ईवीएम से होगा मतदान जिला केंद्र पर होगी मतगणना।55000 evm का होगा ग्राम पंचायत चुनाव में इस्तेमाल।हर एक पंचायत के लिए एक ईवीएम एक्स्ट्रा रिजर्व में होगी।नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ दो लोग ही जा सकेंगे। ऑनलाइन नॉमिनेशन भी कर सकेंगे प्रत्याशी।जिला सदस्य के लिए 8000 जनपद सदस्य के लिए 4000 ग्राम पंचायत सरपंच के लिए 2000 पंच के लिए ₹400 रुपये। आरक्षित वर्ग के लिए आधी राशि की जमानत राशी।


Bundelikhabar

Related posts

जहरीली शराब का कुख्यात इनामी तस्कर गिरिफ्तार

Bundeli Khabar

कोतवाली के गौरव ने बढ़ाया छिंदवाड़ा पुलिस का गौरव

Bundeli Khabar

हरपालपुर में राजस्व, आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!