21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 1202 095531
मध्यप्रदेश

कोरोना अलर्ट:नई लहर के लिए प्रशासन चाक चौबंद

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और नए वेरिएंट को लेकर जबलपुर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां कर ली हैं उसी क्रम में आज जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी किया गया साथ ही ऑक्सीजन की प्योरिटी और प्लांट की व्यवस्थाओं को भी चेक किया गया जिस प्रकार से कोरोना वायरस की दूसरी लहर में ऑक्सीजन के की कमी से बहुत सारे मरीजों की मौत हो गई थी, उसके बाद राज्य शासन के निर्देश पर प्रत्येक जिले में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कराई गई थी जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सके।

जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में निर्मित और अन्य ऑक्सीजन प्लांट का आज निरीक्षण किया गया है जहां पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं ऑक्सीजन प्लांट की ऑक्सीजन की प्योरिटी लेवल को भी इस दौरान देखा गया ऑक्सीजन प्लांट पूरे तरीके से सुचारू रूप से कार्य कर रहा है नए वेरिएंट और कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपनी तैयारियां की जा चुकी हैं।


Bundelikhabar

Related posts

50 एकड़ बन रगे डेयरी स्टेट का हुआ लोकार्पण

Bundeli Khabar

केन्द्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी के साथ-साथ बंदियों के लिये स्वरोजगार हेतु स्पेशल प्रोजेक्ट की शुरूआत

Bundeli Khabar

तीसरी लहर को नियंत्रित करना और निष्पक्ष पंचायत निर्वाचन कराना प्राथमिकता: कलेक्टर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!