23.4 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0312 091534
मध्यप्रदेश

रेलवे स्टेशन से पकड़ी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर स्टेशन पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब, जीआरपी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

होली पर्व के मद्देनजर जबलपुर जीआरपी पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में कल जबलपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति जबलपुर स्टेशन पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को लेकर आ रहे हैं।

जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए जीआरपी थाना पुलिस ने जबलपुर स्टेशन से दो आरोपियों के कब्जे से 142 बोतल विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद की है यह दोनों आरोपी अमित जाट और राहुल जाट हरियाणा के रहने वाले हैं और वहां से शराब लाकर जबलपुर में बेचते थे इस तरह जीआरपी थाना पुलिस में दो अंतरराज्यी शराब तस्करो को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से भारी मात्रा में शराब बरामद की है वहीं मामले में जीआरपी थाना प्रभारी सुनील कुमार नेमा ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर जीआरपी द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत शुरुआत में ही जीआरपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है अंतर राज्य शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है यह दोनों आरोपी हरियाणा से शराब लाकर जबलपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर शराब को बेचा करते थे।


Bundelikhabar

Related posts

पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को CM शिवराज की बड़ी सौग़ात

Bundeli Khabar

कांग्रेस का घर घर चलो, बूथ चलों अभियान लगातार जारी

Bundeli Khabar

पुरानी पेंशन बहाली के साथ 100 यूनिट बिजली मुफ्त: प्रियंका गांधी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!