22.8 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
images
मध्यप्रदेश

स्कूली बच्चों की आपस में हुई चाकूबाजी में दो घायल

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर के हितकारिणी स्कूल देवताल में पढ़ने वाले दो बच्चों में आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि एक बच्चे ने दूसरे बच्चे पर चाकू से हमला करते हुए उसे घायल कर दिया घायल बच्चों को स्कूल प्रबंधन द्वारा मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भर्ती कराया गया मामले की सूचना स्कूल प्रबंधन द्वारा गढ़ा थाना पुलिस को दी गई।

वही मामले में गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि दो नाबालिक बच्चों का किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया जिस पर एक बच्चे ने दूसरे बच्चे पर चाकू से हमला करते हुए गंभीर रूप से चोट पहुंचा दी स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चे को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया वहीं मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन द्वारा गढ़ा थाना पुलिस को दी गई वहीं घायल बच्चे का बयान लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।


Bundelikhabar

Related posts

वारदात के पहले ही पकड़ा गया हिस्ट्रिसिटर

Bundeli Khabar

सिंहवाहिनी देवी के मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करें- जिला पंचायत सीईओ

Bundeli Khabar

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना,चुनाव में खरीद फरोख्त के लगाए गंभीर आरोप

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!