27.5 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
images 3 2
मध्यप्रदेशUncategorized

जबलपुर में रेत माफिया द्वारा महिला आरक्षक के साथ बदसलूकी

Bundelikhabar

जबलपुर / सौरभ शर्मा
दिन प्रतिदिन रेत माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे है अभी हाल ही में रेत के कारण शाहपुरा थाना अंतर्गत गोलीबारी हुई थी, रेत माफ़ियायों का दबदबा लगभग अब सारे मध्यप्रदेश में गूँजने लगा है अमूमन पहले खबरें मात्र चम्बल क्षेत्र मुरैना से आया करतीं थी किन्तु अब धीरे धीरे छतरपुर, सागर, रीवा , सतना और अब जबलपुर जिले से भी आनी शुरू हो गईं है रेत माफ़ियायों के कारनामों का ये आलम है कि अब दिन दहाड़े पुलिस बल को निशाना बनाने लगे। पहले देखा जाता था कि अधिकतर रेत माफिया आपस मे उलझते थे। किंतु अवैध उत्खनन पर धीरे- धीरे पकड़ा-धकडी चालू हुई तो माफिया और रेत चोर इस कदर बौखला गए कि दिन-दहाड़े सरे राह पुलिस बल को ही धमकी देने लगे। ताजा मामला है थाना ग्वारीघाट जबलपुर का जहां एक महिला आरक्षक थाने से शासकीय कार्य हेतु रवानगी ले कर जा रही थी तभी मुखबिर की सूचना पर महिला आरक्षक ने रेत से भरी ट्रेक्टर ट्राली का पीछा करने लगी तभी बाइक से आये रेत माफिया ने सरे राह बदसलूकी चालू कर दी एवं अनर्गल बातें करने लगा, बहस बहसी सुन कर लोग इकट्ठा हो गए जिस कारण उक्त व्यक्ति नो दो ग्यारह हो गया। हालांकि थाना प्रभारी के अनुसार महिला आरक्षक की शिकायत पर थाने में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों को भी उक्त मामले की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी के अनुसार उक्त प्रकरण में आरोपी की पहचान अर्पित यादव ग्राम ललपुरा थाना ग्वारीघाट के रूप में कर ली गई है जिस पर पूर्व में भी थाना ग्वारीघाट में दूसरे प्रकरण पंजीबद्ध है।


Bundelikhabar

Related posts

तीन थोक दवा दुकानों के लायसेंस निरस्त

Bundeli Khabar

बिजली विभाग जैसे संवेदनशील विभाग के कर्मचारियों से आम नागरिक त्रस्त

Bundeli Khabar

अपनी मांगों को लेकर जबलपुर नगर निगम के कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!