संतोष साहू/महाराष्ट्र,
मुम्बई। झारखंड इंटलेक्चुअल फोरम के द्वारा मुम्बई के बोरीवली स्थित प्रबोधनकार ठाकरे नाट्यगृह सभागार में आयोजित झारखंड के 21वें स्थापना दिवस समारोह में युवा समाज सेवी, उद्योगपति, सह दिल्ली प्रदेश स्वच्छ भारत ओबीसी मोर्चा के संयोजक सुरेंद्र कुमार साहु को झारखंड मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया। सुरेंद्र साहु समाज के लोगों को हमेशा जागरूक करने का काम किया। एक राज्य के लोगों को दूसरे राज्य के लोगों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने में अहम दायित्व निभाने का कार्य किया।
कार्यक्रम में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, मुम्बई उत्तर से लोकसभा सदस्य गोपाल शेट्टी, सुप्रिम कोर्ट के जज जोग सिंह, रतन टाटा के प्रधान सचिव योगेश जोशी, पद्मश्री छूटनी महतो, पद्मश्री मधु मंसुरी हंसमुख, मोंगिया स्टील के सीएमडी गुणवंत सिंह मोंगिया, टफकोन स्टील के सीएमडी मोहन प्रसाद गुप्ता इत्यादि कार्यक्रम के हिस्सा रहे।
सम्मान लेने के बाद सुरेंद्र साहु ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि 26 नवबंर के दिन मेरे जीवन का एक अविस्मरणीय दिन रहा, क्योंकि यह मेरी कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। मैं बदले में कुछ भी उम्मीद किए बिना अपना काम करता हूं। मुझे कभी भी इस तरह के बेहतरीन तोहफे की उम्मीद नहीं थी। इस प्रेरणा के साथ मुझे और भी कड़ी मेहनत करने की नसीहत मिली। मैं भविष्य में और भी बेहतर करने के लिए संकल्पित हूं।

