24.5 C
Madhya Pradesh
August 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211201 WA0012
मनोरंजन

पूनम ढिल्लों सहित गायिका अलका भटनागर और फोटोग्राफर रमाकांत मुंडे को मिला दादासाहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड 

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। प्रसिद्ध अभिनेत्री पूनम ढिल्लों, मदालसा शर्मा, अभिनेता अरुण बक्शी, स्टैण्डअप कॉमेडियन सुनील पाल, संगीतकार दिलीप सेन, पायल घोष, निकिता रावल, योगेश लखानी, संगीतकार इस्माइल दरबार, मोहब्बतें फेम अभिनेत्री प्रीति झिंगयानी सहित अमेरिका में बसी भारतीय मूल की गायिका अलका भटनागर, प्रेस फोटोग्राफर व प्रचारक रमाकांत मुंडे और बॉलीवुड की बातें चैनल के क़ासिम हैदर क़ासिम हाल ही में मुम्बई के एयरपोर्ट के पास ऑर्किड होटल में दादा साहेब फाल्के आईकॉन अवार्ड 2021 से सम्मानित हुए। तीसरे दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फ़िल्मस (DPIAF) 2021 का शानदार आयोजन किया गया जहां बहुत सारी फ़िल्म और टीवी हस्तियों के साथ कई बिजनेसमैन और राजनीतिज्ञ भी सम्मिलित हुए।

इस अवार्ड शो के आयोजक कल्याणजी जाना थे जो दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फिल्म्स के फाउंडर और चेयरमैन हैं। इस अवार्ड समारोह में मशहूर सीरियल ‘अनुपमा और भाभी जी घर पर हैं’ के सभी कलाकार उपस्थित रहे। टेलीविज़न जगत के कई बड़े कलाकारों का भी सम्मान किया गया।

शो के ऑर्गनाइजर कल्याणजी जाना ने कहा कि मैं हार नही मानने वाला, मेरे खिलाफ शिकायत भी की गई, मगर न मैं थकूंगा, न रुकूँगा और हार तो बिल्कुल नहीं मानूंगा। इस ऐतिहासिक अवार्ड शो के लिए अभिजीत राणे, एंकर और टीम का आभार। मैंने ट्रॉफी हाउस भी खोला है। मुझे हमेशा लोगों और मीडिया का सहयोग मिला है और आगे भी यह सहयोग मिलने की पूरी उम्मीद करता हूँ। मैं दुबई में अगला दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फरवरी 2022 में करने जा रहा हूँ। पुरस्कृत लोगों ने कहा कि दादा साहेब फाल्के के नाम का सम्मान मिलना गर्व की बात है।


Bundelikhabar

Related posts

वूमेंस डे के अवसर पर एली अवराम और अविना शाह का नया गाना ‘कुड़ी मैं मीन’ हुआ रिलीज़

Bundeli Khabar

बॉलीवुड और राजनीति जगत के लोगों के बीच देश का पहला स्वदेशी ओपन ओटीटी एप्प ‘सेंडस्टोनप्रो’ का उद्घाटन

Bundeli Khabar

शॉर्ट वीडियो मोबाइल ऐप चिंगारी ने एक्सक्लूसिव एनएफटी लॉन्च किया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!