24.4 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211201 WA0014
मनोरंजन

कला क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए निरंजन भारती को मिला झारखंड कला रत्न पुरस्कार

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। हाल ही में युवा फ़िल्म निर्देशक निरंजन भारती को मुम्बई के बोरीवली स्थित प्रबोधनकार ठाकरे नाटयगृह सभागार में पद्मश्री छूटनी महतो, मोंगिया टीएमटी के सीएमडी गुणवंत सिंह मोंगियाव, सुप्रिम कोर्ट के जज जोग सिंह द्वारा कला रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

निरंजन भारती को यह पुरस्कार झारखंड इंटलेक्चुअल फोरम के द्वारा आयोजित झारखंड के 21वें स्थापना दिवस समारोह के दिन सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके बेहतर योगदान के लिए दिया गया। इससे पूर्व निरंजन भारती को 2016 में नेशनल फ़िल्म डेवलोपमेन्ट कॉर्पोरेशन भारत सरकार के द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत शार्ट फ़िल्म महोत्सव में छोटी गलती लघु फ़िल्म के लिए एक्सीलेंस पुरस्कार, झारखंड इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में बेस्ट निर्देशक, 2017 और 2018 में लगातार दो बार झारखंड गौरव, 2018 में महाराष्ट्र गौरव सम्मान समेत दर्ज़नों पुरस्कार व सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
निरंजन भारती हज़ारीबाग़ के चौपारण प्रखंड के बेंदुआरा गांव के निवासी हैं। कला, संस्कृति के क्षेत्र में अपने निरन्तर प्रगतिशील प्रयास एवं देश विदेश में अपने गांव, समाज, जिले और राज्य का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए झारखण्ड इंटलेक्चुअल फोरम ने 26 नवंबर को यह सम्मान निरंजन भारती को प्रदान किया।

इस कार्यक्रम में भारत रत्न रतन टाटा के सचिव योगेश जोशी, झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, मुम्बई उत्तर से लोसभा सदस्य गोपाल शेट्टी, सुप्रिम कोर्ट के जज जोग सिंह, पद्मश्री छूटनी महतो, पद्मश्री मधु मंसुरी हंसमुख, मोंगिया स्टील के सीएमडी गुणवंत सिंह मोंगिया, टफकोन स्टील के सीएमडी मोहन प्रसाद गुप्ता इत्यादि कार्यक्रम के हिस्सा रहे। सम्मान हासिल करने के बाद निरंजन भारती ने झारखंड इंटलेक्चुअल फोरम के फाउंडर के चेयरमैन प्रेम कुमार और उनकी पूरी टीम को शुक्रिया कहा। साथ ही उन्होंने कहा की कि वे कला संस्कृति के लिए आखिरी सांस तक न्यौछावर रहेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

फ़िल्म विक्रांत रोणा में जैकलिन फ़र्नांडीस का लुक हुआ रिवील – ‘गडंग रक्कम्मा’ के किरदार में नज़र आएंगी 

Bundeli Khabar

इरम फरीदी ने शैलेश पटेल और पुष्कर ओझा के साथ मिलकर किया विशिष्ट लोगों का सम्मान

Bundeli Khabar

‘धोखा – राउंड डी कॉर्नर’ में आर माधवन, अपारशक्ति खुराना, दर्शन कुमार, खुशाली कुमार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!