26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211105 WA0001
मनोरंजन

दिव्यांगों को उपहार देकर डॉ कृष्णा चौहान, डॉ परिन सोमानी और एक्ट्रेस रीहा खान ने मनाया दीवाली

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई : रौशनी और खुशियों के त्योहार दीपावली का असली अर्थ होता है समाज के हर वर्ग के लोगों में खुशियां बांटना। सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट लाना, दूसरों के दुख दर्द को महसूस करना और कृष्णा चौहान फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर डॉ कृष्णा चौहान सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में मानवता की सेवा करते रहते हैं। मुम्बई के जोगेश्वरी पश्चिम स्थित मांचेरजी नौरोजी बनाजी अंध उद्योगगृह में जाकर उन्होंने डॉ परिन सोमानी और एक्ट्रेस रीहा खान के साथ दीवाली का पर्व सेलेब्रेट किया। आंखों की रौशनी से वंचित लोगों को मिठाईयां, उपहार देकर उनकी जिंदगी में रौशनी लाने का एक छोटा सा प्रयास किया कृष्णा चौहान और उनकी फाउंडेशन केसीएफ ने।

डॉ कृष्णा चौहान ने बताया कि दिव्यांगों के बीच में जाना, उनके साथ समय बिताना, उनके लिए कुछ गिफ्ट्स देना, यह सब दीवाली के अवसर पर करना मेरे लिए एक अलग अनुभव रहा और मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मैंने किसी के लिए कुछ किया, मुझे लगता है कि लोगों की यही दुआएं इंसान के काम आती हैं। इस कोरोना काल ने हमे सिखा दिया है कि दुनिया मे इंसान की हैसियत क्षणिक भर है इसलिए उसे हमेशा दूसरों की मदद करने और दूसरों का दर्द बांटने का काम करना चाहिए, यही खूबी तो इंसान को इंसान बनाती है।
गौरतलब है कि हाल ही में मुम्बई में डॉ कृष्णा चौहान ने “महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2021” का शानदार आयोजन किया था। बॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर और लीजेंड दादा साहेब फालके अवार्ड के फाउंडर डॉक्टर कृष्णा चौहान बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2021 का आयोजन 12 दिसंबर को करने जा रहे हैं। बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले कृष्णा चौहान फिल्म निर्देशक होने के हाथ साथ अवार्ड फंक्शन का आयोजन भी करते रहते हैं। साथ ही वह कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केएफसी) भी संचालित करते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

‘नथ ज़ेवर या ज़ंजीर’ टीवी शो में इंस्पेक्टर बने हैं अविनाश मिश्रा

Bundeli Khabar

सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज ‘मीनाक्षी विला’ में दिखेगा कलाकारों का सशक्त अभिनय

Bundeli Khabar

फ़िल्म ‘फुफड़ जी’ का टाइटल ट्रैक रिलीज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!