26.5 C
Madhya Pradesh
November 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211201 WA0002
महाराष्ट्र

बार-बार चकमा देने वाले भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र

कल्याण :- ढाई महीने से पुलिस को चकमा देने वाले भाजपा नेता एवं स्थायी समिति के पूर्व सभापति संदीप गायकर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। गायकर के उपर एक युवती के साथ विनयभंग एवं एसिड से जलाने की धमकी का मामला दर्ज है। पिछले ढाई महीने से वे पुलिस को चकमा दे रहे थे। इस बीच उन्होंने मुंबई हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत का प्रयास भी किया लेकिन कोर्ट ने नामंजूर कर दिया। सोमवार रात कल्याण की बाजारपेठ पुलिस ने गायकर को हिरासत में लिया। मंगलवार को कल्याण कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार पीड़िता को अश्लील मैसेज भेजने के साथ-साथ उसे मारने का भी प्रयास किया गया था। पुलिस के अनुसार संदीप गायकर और युवती की पहचान साल 2014 में हुई थी। उस दौरान फड़के मैदान में एक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल समारोह चल रहा था। पीड़िता ने भी फेस्टिवल में भाग लिया था और उसी दौरान गायकर से उसकी दोस्ती हुई। बाद में महिला को सदस्य बनाने का वादा कर उसके साथ अश्लील वर्ताव किया गया। शादी से इन्कार करने के बाद उसका अश्लील फोटो भेजकर उसे बदनाम किया गया। इतना ही नहीं कई दफा सामूहिक रूप से बेइज्जत करने के बाद उसपर हाथ भी उठाया गया। गायकर की इसी हरकतों से तंग आकर युवती ने बाजारपेठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।


Bundelikhabar

Related posts

सर्व नागरिकांना रेल्वे प्रवास करण्याची अनुमती मिळावी व इतर मागण्यांसाठी रेलरोको आंदोलनाचा इशारा

Bundeli Khabar

ठाणे जिल्हा ग्रामीण काँग्रेस कमिटीचे अध्यक्ष तथा डी वाय फाउंडेशनचे संस्थापक दयानंद चोरघे यांच्या वाढदिवसानिमित्त मुरबाड तालुक्यात विविध सामाजिक उपक्रम सप्ताहाचे आयोजन

Bundeli Khabar

जबाबदार नागरिक घडविण्यासाठी विद्यार्थ्यांमध्ये

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!