16.6 C
Madhya Pradesh
November 13, 2026
Bundeli Khabar
images 1 7
मध्यप्रदेश

भू-माफिया के खिलाफ प्रसाशन की सबसे बड़ी कार्यवाही

Bundelikhabar

जबलपुर पुलिस एवं प्रशासन की नगर निगम के साथ मिलकर भू-माफिया हाजी इरशाद के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही, थाना गोहलपुर अंतर्गत अमखेरा कुदवारी स्थित 2.5 एकड़ शासकीय भूमि जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ रूपये है पर अवैध कब्जा कर किया जा रहा था भू माफिया हाजी इरशाद द्वारा सारा नगर नाम की कालोनी का निमार्ण, निर्मित किये गये लगभग 1 करोड़ रूपये लागत से 4 मकानों को जमींदोज करते हुये शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

जबलपुर/ब्यूरो

म0प्र0 शासन द्वारा भू-मफिया राशन की काला बाजारी, मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं, दिये गए निर्देशों के तहत पुलिस एवं प्रशासन तथा नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा इस प्रकार के माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा किये गये अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार की गई है तथा उनके विरूद्व कार्यवाही की योजना तैयार कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

दिनॉक 28-11-21 को कलेक्टर जबलपुर कर्मवीर शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में थाना गोहलपुर अंतर्गत अमखेरा कुदवारी में भू-माफिया हाजी इरशाद के द्वारा सारा नगर नाम से 2.5 एकड़ शासकीय भूमि जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ रूपये है पर अवैध कब्जा कर निमार्ण किया जा रहा था, आज पुलिस एवं प्रशासन द्वारा नगर निगम के सहयोग से निर्मित किये गये 4 मकान जिनके निमार्ण की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रूपये है, को जमीदोंज करते हुये शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है।

विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये कार्यवाही के दौरान एस.डी.एम. अधारताल नमः शिवाय अरजरिया, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर अखिलेश गौर उप पुलिस अधीक्षक अजाक पंकज मिश्रा, नायब तहसीलदार संदीप जैसवाल, थाना प्रभारी गोहलपुर अरविंद चौबे, थाना प्रभारी गढा राकेश तिवारी, थाना प्रभारी माढेाताल श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा, थाना प्रभारी विजय नगर श्रीमति सोमा मलिक, थाना प्रभारी घमापुर जी.आर. चंद्रवंशी, थाना प्रभारी बेलबाग एस.एल. वर्मा तथा नगर निगम के उपायुक्त प्रफुल्ल श्रीवास्तव नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता के साथ मौजूद थे ।


Bundelikhabar

Related posts

चीन की पोल पुणे के वैज्ञानिकों का दावा

Bundeli Khabar

कलेक्टर टीकमगढ़ ने ली टीएल की बैठक

Bundeli Khabar

अतिक्रमण पर चली शासन की जेसीवी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!