28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
images 5
मध्यप्रदेश

छतरपुर: मतंगेश्वर मंदिर सहित 10 स्थान सौर ऊर्जा से प्रदीप्त होंगे

Bundelikhabar

सांसद व्ही.डी. शर्मा की पहल, संसदीय क्षेत्र में 50 सौर ऊर्जा स्वीकृत, मतंगेश्वर मंदिर सहित 10 स्थान सौर ऊर्जा से प्रदीप्त होंगे

छतरपुर / ब्यूरो

संसदीय क्षेत्र खजुराहो में सांसद निधि से अटल ज्योति योजना में छतरपुर जिले के खजुराहो में 50 सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट स्वीकृत होने से आदर्श ग्राम पहाड़ी और मतंगेश्वर मंदिर सहित 10 विभिन्न स्थल सौर ऊर्जा से प्रदीप्त होंगे। खजुराहो सांसद श्री व्ही.डी. शर्मा की पहल पर 50 सौर ऊर्जा स्वीकृत हुई है। जिसके तहत सांसद आदर्श ग्राम पहाड़ी हीराजू में 15, वार्ड नं. 1,2 एवं 4 खर्रोही में 10, मतंगेश्वर मंदिर मेन गेट तक, वार्ड नं. तीन के 15 जटकारा और वार्ड नं. 13 अजनार में 5-5 चिल्ड्रन वाटिका पार्क में 4, वार्ड नं. 5 ललगुवां चौराहे पर शंकर जी के मंदिर तक और मेला ग्राउण्ड में 2-2 तथा विद्याधर कॉलोनी माता मंदिर और वार्ड क्रमांक 8 छिकोड़ी गुप्ता के पीछे कुआ की जगत पर 1-1 सौर ऊर्जा लगेगी।


Bundelikhabar

Related posts

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर किया पौधरोपण

Bundeli Khabar

स्टॉक में भिन्नता पाये जाने पर पाटन में गोदाम सील

Bundeli Khabar

कोरोना काल मे स्वास्थ विभाग बिजावर अस्वथ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!