20 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211128 WA0007
मनोरंजन

मार्शल आर्ट एक्सपर्ट चीता यज्ञेश शेट्टी ने ब्रूसली की 81वीं जयंती मनाते हुए ग्लोबल वार्मिंग के लिए किया सचेत

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर और मार्शल आर्ट एक्सपर्ट चीता यज्ञेश शेट्टी, जो कि चीता जीत कुन डू ग्लोबल स्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष भी हैं, पिछले 12 वर्षों से भारत में बड़े धूमधाम से ब्रूसली का जन्मदिन मनाते आ रहे हैं। इस बार भी 27 नवंबर, 2021 को द सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब, अंधेरी (पश्चिम) मुंबई में धूमधाम से सिजो ब्रूस ली के 81वें जन्मदिन को मनाते हुए विशेष संदेश दिया।इस अवसर पर चीता जेकेडी टीम द्वारा मार्शल आर्ट का विलक्षण प्रदर्शन किया गया तथा अतिथियों द्वारा केक काटा गया। जरूरतमंद बच्चों को किताबें, पानी की बोतल, पेंसिल, क्रेयॉन और भोजन वितरित किया गया। इस बार यह कार्यक्रम ग्लोबल वार्मिंग पर समर्पित था। उसी अवसर पर यज्ञेश शेट्टी ने बच्चों को संदेश देते हुए पटाखे न जलाना, टायर व प्लास्टिक को न जलाना और न ही समुद्र, तालाब या जंगल में फेंकना, पेड़ पौधों को न काटना, वाहन से ज्यादा साइकिल का उपयोग करना व पौधारोपण करना, इन सभी बातों पर जोर दिया। इस अवसर पर अशोक शेट्टी निनजूर, हरीश शेट्टी, कस्तूरी वी शेट्टी, पूर्णिमा शेट्टी, राजकुमार बिदावतका (ओ2राइज), शगुन वाघ (मैकन्स इन्फोटेक) पंकज कमल (सैंडस्टोनप्रो), डीएन विषडम ट्री (भुवनेश्वर) ने कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाई।

आपको बता दें कि चीता यज्ञेश शेट्टी ने बॉलीवुड में लगभग 150 फिल्मों में फाइटर की भूमिका निभाई है। एक्शन स्टार अजय देवगन, अक्षय कुमार के शुरुआती दिनों के अधिकांश फिल्मों में उन्हें देखा जा सकता है। उन्होंने अजय, अक्षय सहित सलमान खान, ऋतिक रोशन, गोविंदा, जैकी श्रॉफ को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी दी है। वे देश के 23 राज्यों में मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण केंद्र का संचालन भी करते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

भारत को जय हिंद शब्द का नारा देने वाले चेम्पाकरमन पिल्लई पर बनेगी बायोपिक

Bundeli Khabar

बिपाशा बसु ने कोलकाता में आयोजित अवार्ड शो में अवार्डी को की सम्मानित

Bundeli Khabar

‘शेर सिंह राणा’ फिल्म में विद्युत जामवाल के साथ काम करेंगे सुरजीत सिंह राठौड़

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!