22 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211214 WA0004
मनोरंजन

केसीएफ द्वारा तीसरे बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2021 में शांतनु भामरे सम्मानित

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। एक्टर प्रोड्यूसर शांतनु भामरे (Shantanu Bhamare) हाल ही में मुंबई के मेयर हॉल, अंधेरी (पश्चिम), मुंबई में कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा तीसरे बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2021 से सम्मानित हुए। उन्हें प्रसिद्ध अभिनेता रज़ा मुराद के हाथों यह सम्मान प्राप्त हुआ। पुरस्कार समारोह में शांतनु भामरे के साथ अति सुंदर और बहु-प्रतिभाशाली मुस्कान राजिंदर थी, जो मिस नॉर्थ इंडिया 2017 है जो कई तेलुगु फिल्में लीड रोल किये हैं।

शांतनु भामरे एक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं जो उन्हें डेनवर, यूएसए में मिला है। उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा और सामाजिक कार्य में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए राजश्री शाहू समाज रत्न पुरस्कार, मदर टेरेसा पुरस्कार, महाराष्ट्र के सर्वश्रेष्ठ निर्माता पुरस्कार, लीजेंड दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और कई अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। वह अमेरिका, कनाडा, यूएके, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस, जापान आदि जैसे 30 से अधिक देशों में रह चुके है।

शांतनु भामरे निर्माता और अभिनेता हैं, उनका बैनर शान से एंटरटेनमेंट इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के तहत पंजीकृत है।
शांतनु भामरे ने राजीव चौधरी और अशोक त्यागी की फिल्म रेड में प्रसिद्ध अभिनेता कमलेश सावंत के साथ डेब्यू किया। कमलेश ने शांतनु के साथ रेड में काम किया उसकी बहुत प्रशंसा करते हैं। शांतनु द्वारा चित्रित एक जेलर की यह महत्वपूर्ण भूमिका फिल्म के मुख्य आकर्षण के रूप में आ रही है। शांतनु थिएटर कलाकार होने के नाते, अनुभवी अभिनेता कमलेश सावंत के सामने बिना किसी रीटेक के जेलर की इस शक्तिशाली भूमिका को निभाने में सक्षम थे।
अब आगामी रोमांटिक हिंदी वीडियो सॉन्ग एल्बम तेरी आशिकी में अभिनेता शांतनु भामरे लीड रोल में अलग अंदाज़ में रोमांटिक और भावविभोर कर देने वाले सीन में दिखाई देंगे। शांतनु को अलग अलग भूमिका करना पसंद है जिसके लिए वह हमेशा तैयार रैहेते हैं, चाहे वह गंभीर हों, रोमांटिक हों या कॉमेडी हों। वह अभिनय के क्षेत्र में कुछ नया नया करना चाहते हैं। शांतनु एक प्रशिक्षित और प्रतिभाशालीअभिनेता हैं। शांतनु भामरे इस रोमांटिक हिंदी वीडियो एल्बम गीत के एकमात्र निर्माता और अभिनेता हैं।
शांतनु ने अभी बॉलीवुड उद्योग में प्रवेश किया है, मगर पहली पारी में उनके हाथ में 3 प्रोजेक्ट हैं।
1) ‘रेड’ हिंदी फीचर फिल्म – शक्ति कपूर, कृष्णा अभिषेक और पायल घोष के साथ, वह सह-निर्माता और अभिनेता हैं जो कि निर्माणाधीन है। अवंती प्राजक्ता आर्ट्स के बैनर तले बन रही है।
2) हाफ सत्य यानि आधा सच – एक हिंदी फीचर फिल्म, जिसमें शांतनु अहम भूमिका निभाएंगे
3) तेरी आशिकी में – रोमांटिक वीडियो सॉन्ग एल्बम, जो प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक अमन त्रिखा द्वारा गाया गया रोमांटिक और सबसे सेंसेशनल होगा। वह एकमात्र निर्माता है। इस एल्बम में भी वह प्रसिद्ध अभिनेत्री एलेना टुटेजा के साथ हैं। ऐलेना एक बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म और पालन-पोषण मास्को, रशिया में हुआ है। यह एल्बम शान से एंटरटेनमेंट के बैनर तले रिलीज़ किया जायेगा।


Bundelikhabar

Related posts

फैसल खान द्वारा निर्मित फिल्म ‘इंसानियत’ का निर्देशन करेंगे राहुल खान

Bundeli Khabar

सोनू निगम ने लॉन्च किया रितु जौहरी का एल्बम ‘द इम्मोर्टल्स’

Bundeli Khabar

हुमा कुरैशी के फैन ने बनाया पोस्टर, कहा जा रहा है वुमनपाइडर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!