22.3 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220216 WA0001
मनोरंजन

राजू श्रीवास्तव ने लॉन्च किया राम शंकर प्रस्तुत शादाब खान स्टारर म्यूज़िक अल्बम ‘रब्बा मेरे’

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। राजू श्रीवास्तव, दिलीप सेन, समीर सेन, अरुण बक्शी द्वारा शादाब खान और एमी आएला स्टारर व राम शंकर प्रस्तुत म्यूज़िक वीडियो ‘रब्बा मेरे’ हुआ लांच हुआ। जी म्यूज़िक, लाइमलाइट प्रोडक्शन निर्माता नाज़म खान और राम शंकर प्रस्तुत म्यूज़िक अल्बम ‘रब्बा मेरे’ अंधेरी मुम्बई के बैरेल लाउंज में लांच किया गया। जहां राजू श्रीवास्तव, दिलीप सेन, अरुण बख्शी, ज़ैद दरबार इत्यादि कई हस्तियां अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मशहूर एंकर सिमरन आहूजा ने इस कार्यक्रम को होस्ट किया। यह वेलेन्टाइन डे स्पेशल सांग शाहिद माल्या, सोमालिता, एफि डिकोस्टा ने गाया है जिसके संगीतकार मानव पोद्दार और किरण कामत, गीतकार विमल कश्यप हैं। इसके डायरेक्टर पन्ना मजूमदार हैं। कार्यक्रम में स्नेहा शंकर और आदित्य शंकर भी उपस्थित थे जो लाइमलाइट प्रोडक्शन का नेक्स्ट अल्बम कर रहे हैं।

मुख्य अतिथि राजू श्रीवास्तव ने कहा कि ‘रब्बा मेरे’ बहुत ही प्यार भरा गाना है। मैंने इसका वीडियो देखा जो मुझे काफी अच्छा लगा। गाने की लोकेशन हो या शादाब खान की परफॉर्मेंस हो या शाहिद माल्या की आवाज़ हो सब कुछ बेमिसाल है। मैं शादाब खान का इंडस्ट्री में स्वागत करता हूं।
दिलीप सेन समीर सेन ने भी इस गाने की तारीफ की और राम शंकर द्वारा प्रेजेंट किए गए रब्बा मेरे गाने को लाजवाब बताया और कहा कि यह २०२२ का सबसे लोकप्रिय अल्बम साबित होगा। राम शंकर ने बताया कि जब मैंने यह गाना सुना तो बेहद प्रभावित हुआ और मैंने शादाब से कहा कि यह गीत बहुत ही अच्छा बन गया है। इसे सही से प्रोमोट करने और रिलीज करने की जरूरत है और इस तरह मैं लाइमलाइट प्रोडक्शन से जुड़ गया। यह प्रोडक्शन हाउस आगे भी कई म्यूज़िक वीडियो लेकर आने वाला है जिसकी तैयारियां हो रही हैं।

इस गाने के सिंगर शाहिद माल्या ने कहा कि मेरे करियर की शुरूआत ही शाहिद कपूर की फिल्म ‘मौसम’ के सुपरहिट गाने ‘रब्बा मैं तो मर गया’ से हुई थी। अब इस गाने का नाम भी रब्बा मेरे है जो बहुत ही शानदार है।मुम्बई में हुए एक शानदार इवेंट में जब यह गाना लांच किया गया तो बॉलीवुड की कई हस्तियां विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। काफी बड़े पैमाने पर शूट करके इस हाई क्वालिटी के गाने को तैयार किया गया है। गाने में शाहिद माल्या की सुरीली आवाज कमाल कर रही है। इस म्यूज़िक वीडियो को बहुत ही भव्य ढंग से बेहतरीन लोकेशन पर फ़िल्माया गया है। इसका संगीत दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। यहां आए सभी मेहमानों ने शादाब खान को शुभकामनाएं दीं और गाने के सुपर हिट होने की कामना की। इस म्यूज़िक वीडियो के पीआरओ रमाकांत मुंडे हैं।


Bundelikhabar

Related posts

10 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज होगी प्रेम सिंह और गुंजन पंत अभिनीत फ़िल्म ‘अजनबी’

Bundeli Khabar

इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए माइलस्टोन साबित होगा विनोद भानुशाली का हिट्स म्यूजिक

Bundeli Khabar

पुवाड़ा देखने के लिए उत्साहित दर्शक, सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!