20.2 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211124 WA0001
महाराष्ट्र

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुईं एजुकेशनिस्ट प्रोफसर रेणुका बंगार्ड

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई : एजुकेशनिस्ट प्रोफेसर रेणुका बंगार्ड ने शिक्षा के क्षेत्र में तीस साल अतुलनीय सेवा प्रदान की हैं। एसपरेन्ज़ा इवोल्वज़ एस्पायरिंग वीनर्स की संस्थापक, अंग्रेज़ी और हिंदी की शिक्षिका के रूप में इनका स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ जो भूमिका है वह अत्यंत प्रशंसनीय है। रेणुका ने उनका केवल मार्गदर्शन ही नहीं किया अपितु एक उपदेशक और सलाहकार बनकर हर मोड़ पर साथ दिया है। कोविड 19 के वैश्विक महामारी के समय मेंटल हेल्थ विशेषज्ञ और रिलेशनशिप काउंसलर की भूमिका से इन्होंने शिक्षकगण, विद्यार्थीगण और उनके माँ बाप का साथ दिया है।

समाज में रेणुका के उल्लेखनीय योगदान के लिए रे ऑफ होपमिरर फाउंडेशन की ओर से बीते दिनों इन्हें मदर टेरेसा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
रविवार 21 नवम्बर को राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के हाथों रेणुका बंगार्ड ‘मुम्बई हलचल अचीवर्स अवार्ड्स’ से सम्मानित हुईं।
राजभवन में अवार्ड समारोह के दौरान मीडियाकर्मी शैलेश पटेल (मुम्बई रफ्तार चैनल के संपादक) और सलामत अली (समय राष्ट्रीय न्यूज के संपादक) भी राज्यपाल के हाथों ‘मुम्बई हलचल अचीवर्स अवार्ड्स’ से सम्मानित हुए।


Bundelikhabar

Related posts

“आज़ाद” के टीजर में दमदार दिखे अजय देवगन के साथ अमन देवगन और राशा थडानी

Bundeli Khabar

ट्रेल्सच्या दि ग्रँड ट्रेलियन सेलमध्ये सुगंधी ब्रँड्सवर आकर्षक सवलती

Bundeli Khabar

नायर रुग्णालयाला १०० कोटी रुपयांचा निधी – मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे यांची घोषणा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!