34.6 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211124 WA0000
मनोरंजन

देशभक्ति फिल्म के फिल्म के साथ पुनः बड़े पर्दे लौट रही दिव्या खोसला कुमार

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र,

मुंबई : दिव्या खोसला कुमार ने देशभक्ति फ़िल्म ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की। इस फ़िल्म में उनके साथ दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार थे। इस फ़िल्म के पश्चात उन्होंने अभिनय से ब्रेक ले लिया और टी सिरीज़ के मालिक भूषण कुमार के साथ विवाह बंधन में बंध गयी। इससे उनकी विशेष योग्यता में अधिक सुधार हुआ। उन्होंने कोई म्यूजिक वीडियो में काम किया, अपनी कंपनी में महत्वपूर्ण सहयोग दिया साथ ही यारियां और सनम रे फ़िल्म का निर्देशन कर अपनी योग्यता सिद्ध की। कुछ समय पहले इनका म्यूजिक सिंगल ‘याद पिया की आने लगी’ ने म्यूजिक जगत में धमाल मचा दिया। अब वो वापस देशभक्ति फ़िल्म सत्यमेव जयते 2 से अपने दमदार अभिनय के साथ पुनः रूपहले पर्दे पर वापस आ रही हैं।
दिव्या अपने फिल्मी सफर के बारे में कहती हैं कि बहुत ही कम उम्र में वह दिल्ली से मुंबई आयी। मॉडलिंग करते हुए छः महीने के अंदर ही फ़िल्म ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ में काम करने का मौका मिला यह एक देशभक्ति फ़िल्म थी। पहली ही फ़िल्म में दिव्या को अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेएर करने का मौका मिला। उस वक़्त काफी कम उम्र होने के कारण फ़िल्म करते हुए बहुत नर्वस थी और अपनी एक्टिंग स्किल में और सुधार करने की जरूरत थी। इस फ़िल्म के बाद काफी फिल्मों के आफर आये किंतु टी सिरीज़ के मालिक भूषण कुमार ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और उन्होंने उसे सहर्ष स्वीकार कर लिया। फिल्मों से दूरी बनाकर गृहस्थी की जिम्मेदारी उठाना उन्हें सही लगा।
दिव्या कहती हैं कि उन्होंने अपने जीवन में कई रिस्की डिसीजन लिए है। समय उन्हें जिस पड़ाव पर ले जाता रहा वो करती रही। कभी भविष्य में क्या होगा यह सोचे बिना अपने कर्तव्य और काम को पूरी लगन से करती रही। उनका मानना है कि जो किस्मत में होगा वह आपको जरूर मिलेगा। उन्होंने अपनी कंपनी में काम किया। कंपनी के अलग अलग डिपार्टमेंट में जाकर काम सीखा। दिव्या को कुछ अलग और क्रियेटिव करना बहुत पसंद है। दिव्या ने कई शार्ट फ़िल्म, टीवी शो, म्यूजिक एलबम का निर्देशन किया और अभिनय भी करती रहीं। उन्होंने फिल्म ‘यारियां’ और ‘सनम रे’ का निर्देशन किया जो दर्शकों को बेहद पसंद भी आई।
फाल्गुनी पाठक का गीत ‘याद पिया की आने लगी’ को पुनः नए पैकेट में गाया और फिल्माया गया। जो लोगों को बेहद पसंद आई इसमें गाने से ज्यादा दिव्या को दर्शकों ने पसंद किया और गाने का ‘हुक स्टेप’ लोगों के दिलों पर छा गया।
इस म्यूजिक एलबम में दिव्या खोसला कुमार सितारा नाम की कॉलेज गर्ल की भूमिका में अपनी एक अलग छवि के साथ प्रस्तुत हुई थी।
दिव्या कहती है कि उनका परिवार हर मोड़ पर उनकी मदद करता है सदा साथ रहता है। जिससे फैमिली और काम के बीच संतुलन बनाना आसान हो जाता है। शुरू से ही परिवार और बच्चों के बीच सामंजस्य बनाकर चलना चाहिए। दिव्या बताती है कि उनके काम को देख उनका बेटा उनपर बहुत गर्व महसूस करता है।
दिव्या की फ़िल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ जल्द ही सिनेमा घरों में दस्तक देने वाली है। पुनः एक देशभक्ति फ़िल्म से अपने फिल्मी अभिनय कैरियर की शरुआत दिव्या करने जा रही है। इस फ़िल्म को लेकर भी लोग दिव्या को कह रहे हैं कि खुद की कंपनी है इसलिए उन्हें यह भूमिका मिली। इस बात का उत्तर देते हुए दिव्या कहती हैं कि उनकी कंपनी अभी चालीस फिल्में बना रही है। यदि कंपनी का क्रेडिट लेना होता तो वह कई फिल्मों में काम कर चुकी होती। फ़िल्म के प्रोड्यूसर मोनिषा आडवाणी और निर्देशक मिलाप झवेरी ने उन्हें यह फ़िल्म का ऑफर दिया। मिलाप झवेरी ने शार्ट फ़िल्म ‘बुलबुल’ में दिव्या का अभिनय देखा और अपनी फिल्म में उन्हीं को मद्देनजर रखते हुए यह रोल लिखा। फ़िल्म को लेकर दिव्या ने स्पष्ट कहा कि उनकी भूमिका दमदार होनी चाहिए तभी वो फ़िल्म में अभिनय करेंगी। फ़िल्म की कहानी और पटकथा के साथ दिव्या को उनका किरदार पसंद आया। यह एक लखनऊ में रहने वाली राजनीति से जुड़ी लड़की की कहानी है। फ़िल्म में उनकी भूमिका काफी चैलेंजिंग है जो फ़िल्म को देखने के बाद लोगों को इसका रहस्य पता चलेगा।
फिल्मों में पुनः निर्देशन में लौटने के बारे में पूछने पर दिव्या ने कहा कि वह वापस निर्देशन नहीं करेंगी। अब वह केवल अभिनय के क्षेत्र में ध्यान देंगी। उन्होंने कहा कि फ़िल्म सत्यमेव जयते 2 में भी वह निर्देशक के दिशा निर्देश में ही काम की। फ़िल्म में उन्होंने काफी मेहनत की है ताकि उनके किरदार में निखार आये वह उभर कर आये।
अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में दिव्या ने बताया कि फिलहाल उनका खुद का कोई अपकमिंग प्रोजेक्ट नहीं है। अभी काम आगे चल रहा है।
टी सिरीज़ भक्ति गानों के लिए प्रसिद्ध है, पहले भी यह कंपनी भक्ति गानों और फिल्मों का निर्माण करता है। आगामी इससे जुड़े प्रोजेक्ट के बारे में वे विचार कर रहे हैं यदि कोई स्ट्रांग कॉन्टेंट या कहानी हो तो जरूर निर्माण होगा।
दिव्या ने कहा कि अपनी जर्नी में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला जिससे उनके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी हुई है।


Bundelikhabar

Related posts

नेशनल टैलेंट हंट शो ‘शहज़ादे हुनर के’ की घोषणा

Bundeli Khabar

‘तेरी आशिकी में’ म्यूजिक वीडियो में शांतनु भामरे और एलेना टुटेजा की रोमांटिक जोड़ी

Bundeli Khabar

विजय देवरकोंडा और अनन्या की एक झलक के लिए उमड़ी भीड़

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!