18.3 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211121 WA0003
महाराष्ट्र

एमजी कार क्लब इंडिया और नरगिस दत्त फाउंडेशन की भागीदारी

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

स्टूडेंट्स की शिक्षा और अन्य जरूरतों में सहयोग हेतु फाउंडेशन को 2.5 लाख रूपये दान किये

मुंबई : वर्ल्ड काइंडनेस डे के अवसर पर एमजी मोटर इंडिया ने सामाजिक सेवा के एक कार्य के लिये नरगिस दत्त फाउंडेशन के साथ मिलकर एक विशेष अभियान की मेजबानी की और वर्ल्ड काइंडनेस डे को यादगार बना दिया। एमजी मोटर कार क्लब- इंडिया (एमजीसीसी-आई) की इस नई पहल की शुरूआत नरगिस दत्त फाउंडेशन की ट्रस्ट्री प्रिया दत्त और उनके टीम मेम्बर्स की मौजूदगी में हुई।

सामाजिक सेवा का यह कार्य लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने पर केन्द्रित था, ताकि उन्हें उनके योग्य भविष्य मिले। इस पहल के हिस्से के तौर पर, एमजी मोटर और एमजी डीलर मुंबई ने फाउंडेशन को 2.5 लाख रूपये दान किये, ताकि स्टूडेंट्स की शिक्षा और अन्य जरूरतों में सहयोग मिले।
इस मौके पर फिक्की फ्लो मुंबई की चेयरपर्सन लुबियेना शाहपुरवाला, फिक्की फ्लो मुंबई की ट्रेजरर आरमीन दोरदी, फिक्की फ्लो मुंबई की सेक्रेटरी खुशनुमा खान, एमजीसीसी-आई मुंबई ऑफिसर अक्षिता, एमजी मोटर इंडिया के डीलर पार्टनर मोदी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्‍टर गौतम मोदी, एमजी मोटर इंडिया के डीलर पार्टनर मोदी ग्रुप की डायरेक्टर निधि मोदी और एमजी मोटर इंडिया के विवेक धवन भी मौजूद थे।

एमजीसीसी-आई का गठन एमजी के कार मालिकों और शौकीनों द्वारा किया गया है और यह देशभर में कई मोटरिंग इवेंक्ट चलाता है। यह गंभीर सामाजिक चुनौतियों पर लक्षित कई पहलों को सहयोग भी देता है, मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं की शिक्षा वाली पहलों को। नरगिस दत्त फाउंडेशन एक परोपकारी संस्था है, जो साल 1981 से स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है।


Bundelikhabar

Related posts

ठाणे जिल्हा ग्रामीण काँग्रेस कमिटीचे अध्यक्ष तथा डी वाय फाउंडेशनचे संस्थापक दयानंद चोरघे यांच्या वाढदिवसानिमित्त मुरबाड तालुक्यात विविध सामाजिक उपक्रम सप्ताहाचे आयोजन

Bundeli Khabar

महाराष्ट्र शाहीर पद्मश्री कृष्णराव साबळे यांच्या जन्मशताब्दी वर्षानिमित्त कार्यक्रम निश्चितीसाठी सल्लागार समितीचे गठन

Bundeli Khabar

वळ गावचे उद्योगपती तथा समाजसेवक भानुदास भोईर यांच्या वाढदिवसाचे औचित्य साधून मोफत लसीकरण मोठ्या उस्तहात संपन्न

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!