17.8 C
Madhya Pradesh
November 11, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1636945392326 1
मध्यप्रदेशUncategorized

विरसा मुण्डा जयंती पर दमोह से सैकड़ों आदिवासी भोपाल रवाना

Bundelikhabar

भगवान बिरसा मुंडा की जंयती के अवसर पर जन-जातीय गौरव दिवस में शामिल होने जिले से 1000 आदिवासी भाई भोपाल रवाना।

दमोह/ब्यूरो

भगवान बिरसा मुंडा की जंयती के अवसर पर जन-जातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए जिले से 26 बसों के माध्यम से 1000 आदिवासी भाई दमोह के झालौन और दमोह के टोल नाका से रवाना हुए। इन सभी बसों में 26 हॉस्टल अधीक्षक और सह प्रभारी साथ में रवाना हुए। इस सबंध में आदिम जाति कल्याण विभाग की अधिकारी रेखा पांचाल ने बताया कि 10 बसे झालौन से सागर होते हुए भोपाल जा रही हैं, शेष बसे दमोह से सागर होते हुए भोपाल के लिए रवाना हो गई हैं। उन्होंने बताया सभी बसों में भोजन और पानी की व्यवस्था की गई हैं। इन सभी लोगो के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था विदिशा में की गई हैं। सभी लोग प्रात: विदिशा से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने विदिशा से भोपाल रवाना होंगे।


Bundelikhabar

Related posts

जनता मेरा परिवार है, जनसेवा ही मेरा मूलभूत उद्देश्य- प्रीति बी.डी.शर्मा

Bundeli Khabar

घर-घर पहुंचकर टीकाकरण के लिए कर रहे प्रेरित

Bundeli Khabar

ढ़ोल बजाकर कर कुम्भकर्णी नींद से अपराधियों को जगा रही है पुलिस

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!