22.4 C
Madhya Pradesh
September 14, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211113 WA0009
मनोरंजन

संगीतकार सलीम मर्चेंट और योगेश लखानी के हाथों लॉन्च हुआ बहुभाषी फिल्म ‘जिबूती’ का ट्रेलर

Bundelikhabar

निर्माता जोबी पी सैम, निर्देशक एसजे सीनू की एक्शन थ्रिलर म्यूज़िकल फ़िल्म हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलगु, कन्नड़ और फ्रेंच में रिलीज़ होगी

मुम्बई : बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान के सलीम मर्चेंट और योगेश लखानी (ब्राइट आउटडोर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड) ने बहुभाषी फ़िल्म ‘जिबूती’ का ट्रेलर अंधेरी स्थित सिनेपोलिस सिनेमा में लांच किया। उसी अवसर पर निर्माता जोबी पी सैम, निर्देशक एसजे सीनू सहित फ़िल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी।

ब्लू हिल नाइल कम्युनिकेशन के बैनर तले बनी फ़िल्म में अमित चकलकल, शगुन जायसवाल, रोहित मग्गू, जैकब ग्रेगरी, दिलेश पोथन जैसे कलाकार हैं। इसके संगीतकार दीपक देव हैं और यह फ़िल्म हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलगु, कन्नड़ और फ्रेंच में 10 दिसंबर को रिलीज़ होगी।
जिबुती देश में लॉकडाउन के दौरान फिल्माई गई यह एक इंटरनेशनल मूवी है। ‘जिबुती’ Djibouti फ़िल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है। फ़िल्म में रोमांस, एक्शन, ड्रामा, म्यूज़िक और इमोशंस सब कुछ है। फ़िल्म से जुड़ी पूरी टीम के लिए यह सिनेमा एक बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसको लेकर सभी काफी उत्साहित हैं।

यह फ़िल्म दो देशों के बीच लव स्टोरी पर बेस्ड है। जिबुती एक बहुत छोटा सा देश है। फ़िल्म की हिरोइन शगुन इस छोटे से देश जिबुती की रहने वाली एक लड़की का रोल प्ले कर रही हैं, जो दक्षिण भारत आती हैं और फिर आता है कहानी में जबरदस्त मोड़। यह एक लव स्टोरी है मगर इसमें एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर, मानव तस्करी को दर्शाया गया है यह एक एंटरटेनिंग सिनेमा का कम्प्लीट पैकेज है, फ़िल्म के निर्माता जोबी पी सैम ने ट्रेलर लॉन्च पर कहा कि यह फ़िल्म बहुत मेहनत से बनी है। इस फ़िल्म की शूटिंग कोरोना काल के दौरान हुई थी। काफी मुश्किलें भी आईं मगर भगवान का शुक्र है कि फ़िल्म हमने इतने मुसीबत भरे लम्हों में भी कम्प्लीट किया। जिबुती का 40 दिन का शेड्यूल था मगर कोरोना महामारी की वजह से कई दिक्कत हुई। जिबुति से वापस भारत आना भी बहुत मुश्किल रहा। फिल्मी स्टोरी की तरह शूट के दौरान भी काफी कुछ हो गया, मगर अंत भला तो सब भला।

डायरेक्टर एस जे सीनू ने बताया कि मैं बहुत उत्साहित हूं। आज हमारे लिए बहुत खास दिन है। यह मेरी पहली फ़िल्म है, जो मेरे दिल के करीब है। इसमे रोमांस, एक्शन ड्रामा म्यूज़िक विजुअल ट्रीट सभी कुछ है। प्रोड्यूसर जोबी पी सैम को धन्यवाद, फ़िल्म के हीरो अमित चकलकल ने कहा कि मेरे लिए यह लम्हा किसी सपने के सच होने जैसा है। मैंने अब तक 17 फिल्में की है। मैं मेकेनिकल इंजीनियरिंग कर रहा था लेकिन मुझे फिल्मों का शौक था। कई फिल्मों में मैंने बहुत छोटे छोटे किरदार अदा किए हैं। कैरेक्टर रोल करते करते जिबूती मेरी चौथी लीड रोल वाली फिल्म है। यह रियल लाइफ स्टोरी से इंस्पायर्ड है और इंटरनेशनल सिनेमा है। शगुन बड़ी अच्छी को एक्ट्रेस हैं। मैं इसमे केरला के एक युवा का रोल कर रहा हूँ। शूटिंग के दौरान जिबुती सरकार ने बहुत मदद की है। मैं मुम्बई में स्टार्स को बॉडीगार्ड के साथ देखता था और आज मेरे साथ बॉडीगार्ड हैं।

पंजाबी फिल्म यारां द कैचअप से चर्चा में आईं एक्ट्रेस शगुन जायसवाल ने कहा कि मैं बहुत ही नर्वस हूं। मेरी पहली इंटरनेशनल फ़िल्म है। मेरे लिए यह फ़िल्म और किरदार काफी चैलेंजिंग रहा लेकिन टीम सपोर्टिव रही, फ़िल्म के मुख्य विलेन रोहित मग्गू की यह पहली फ़िल्म है वह एक मॉडल हैं, मगर फ़िल्म में गजब अदाकारी की है। ट्रेलर लॉन्च पर सभी ने योगेश लखानी और सलीम मर्चेंट का आभार व्यक्त किया।

चीफ गेस्ट सलीम मर्चेंट ने कहा कि फ़िल्म का ट्रेलर बहुत ही अच्छा लगा। आउट एंड आउट एंटरटेनर है। पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं। यह कमाल का वर्ल्ड सिनेमा है जो पूरी दुनिया के दर्शकों के लिए बनी है।


Bundelikhabar

Related posts

नए अवतार में दिखेंगे अरविंद अकेला कल्लू

Bundeli Khabar

कॉमेडी, इमोशन और रोमांस से भरपूर वेब सीरीज ‘बेड स्टोरीज’ 7 जुलाई को होगी रिलीज

Bundeli Khabar

‘शादी बाय चांस’ फिल्म की शूटिंग हुई पूरी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!