28.3 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211113 WA0008
मनोरंजन

नवोदित अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अभिनीत ‘तड़प’ का दूसरा ट्रैक ‘तेरे सिवा जग में’ का टीज़र और पोस्टर हुआ रिलीज़

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई : फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘तड़प’ का ट्रेलर रिलीज के बाद से चर्चा का विषय रहा है और फिल्म का पहला गाना भी लाखों लोगों के दिलों के बीच हिट रहा है। अब प्रशंसक, अहान शेट्टी के दूसरे ट्रैक ‘तेरे सिवा जग में’ की इंटेंस झलक के साथ उत्साहित हैं, जो 12 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। पोस्टर और टीज़र भी पहले गाने की तरह ही दिलचस्प है जिसके बाद अब सभी को दूसरे गाने का इंतजार है।
तारा सुतारिया और अहान शेट्टी की आकर्षक जोड़ी वाले पोस्टर और टीज़र के बाद ‘तेरे सिवा जग में’ एक अन्य रोमांचकारी सवारी की ओर इशारा कर रहा है। उत्साहित ट्रैक को प्रीतम, शिल्पा राव और दर्शन रावल ने गाया है, जिनकी आवाज़ सभी के दिलों में बसती है। गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और गाने में रैप भी है जिसे चरण ने लिखा और गाया है।

‘तुमसे भी ज्यादा’ तड़प का पहला गाना था जिसे लॉन्च किया गया था और इस लव सॉन्ग ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। फैंस गाने की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। पहला गाना चार्टबस्टर बनने के बाद दूसरा गाना पहले से ही प्रशंसकों के बीच धूम मचा रहा है।

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अभिनीत, फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित व मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की ‘तड़प’ 3 दिसंबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Bundelikhabar

Related posts

वीर सावरकर जयंती के अवसर पर रणदीप हुड्डा ने बतौर निर्देशक लांच किया अपनी पहली फ़िल्म का टीज़र

Bundeli Khabar

17 मार्च को ‘शुभ निकाह’

Bundeli Khabar

मिर्जापुर के मुन्ना भैया दिव्येन्दु क्या कहते हैं! जानने के लिए पढ़ें

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!