20 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211109 WA0011
महाराष्ट्र

मुंबई हिंदी पत्रकार संघ का दीपावली स्नेह सम्मेलन, पत्रकारों के बीच मंच पर एकजुट हुए सभी दल के नेता

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुंबई : केंद्रीय समाज कल्याण मंत्री रामदास आठवले ने मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के दीपावली स्नेह सम्मेलन की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुंबई हिंदी पत्रकार संघ ने दिवाली के अवसर पर मुंबई के विभिन्न राजनीतिक दलों के अलग-अलग विचारधारा वाले नेताओं को एक मंच पर लाने का शानदार काम किया है।
कार्यक्रम के अंत में पहुंचे रामदास आठवले ने अपने चिर परिचित हास्य अंदाज में कहा कि आजकल कौन नेता, कब, किस पार्टी में चला जाए कहना मुश्किल होता है। उन्होंने हास्य अंदाज में ही कहा कि अगर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी का एक दल हमारे साथ आ जाए तो महाराष्ट्र में हमारी सरकार बन सकती है। मुंबई हिंदी पत्रकार संघ की पहल पर दीपावली स्नेह सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, आरपीआई और आम आदमी पार्टी के नेता केवल एक मंच पर आए ही नहीं, बल्कि सभी ने एक दूसरे का सम्मान भी किया।
मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा ने मुंबई में हिंदी पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि आप लोगों के निर्भीक अंदाज से समस्त हिंदीभाषियों को साहस, ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है और उन्हें लगता है कि उनकी समस्याओं को उठाने वाला भी कोई है। इसी तरह विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने भविष्य में मुंबई हिंदी पत्रकार संघ को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने कहा कि वह मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के भवन के लिए जगह दिलाने की भरसक प्रयास करेंगे।
दहिसर पूर्व के क्रिस्टल प्लाजा सभागृह में रविवार की शाम हुए दीपावली स्नेह सम्मेलन में भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी, पूर्व मंत्री नसीम खान, भाजपा विधायक अतुल भातखलकर, शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे, पूर्व विधायक राजहंस सिंह, शिवसेना के पूर्व विधायक विनोद घोसालकर, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला और कांग्रेस नेता शिवजी सिंह जैसे नेता राजनीतिक मतभेदों को परे रख कर मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के मंच पर एक साथ आए।
इस सम्मेलन में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, एनसीपी के वरिष्ठ नेता पारसनाथ तिवारी, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आर्चाय पवन त्रिपाठी, महासचिव संजय उपाध्याय, महाराष्ट्र भाजपा उत्तरभारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय पांडेय, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस महासचिव व प्रवक्ता सचिन सावंत, मुंबई कांग्रेस महासचिव संदीप शुक्ला, मुंबई युवक कांग्रेस कार्याध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर, कांग्रेस के प्रदेश सचिव व सह मीडिया प्रभारी जाकिर अहमद, शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे, नगरसेवक विनोद मिश्र, अजंता यादव, शीतल म्हात्रे, दीपक ठाकुर, कमलेश यादव, हरीश छेड़ा, कांग्रेस के संदेश कोंडविलकर, आरपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण मिलन शुक्ला, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, मुंबई भाजपा सचिव अजय सिंह, आम आदमी पार्टी के मुंबई कार्याध्यक्ष द्विजेंद्र तिवारी, कांग्रेस नेता अभय चौबे, कांग्रेस के डॉ सतेंद्र सिंह, मुंबई कांग्रेस उत्तरभारतीय सेल कार्याध्यक्ष अवनीश सिंह, भाजपा उत्तरभारतीय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभ्रांशु दीक्षित, भाजपा मीडिया सेल के ओमप्रकाश चौहान, उद्योगपति प्रशांत कारुलकर, बलवंत सिंह, अनिल सिंह, रमाकांत सिंह, राजीव सिंघल, सुरेश सरावगी, राजेश दुबे, एड. अटलबिहारी दुबे, एड. दिनेश मिश्र और शिवसेना नगरसेवक विक्रम प्रताप सिंह, शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडेय, कांग्रेस नेता राजकुमार मिश्र और मुंबई कांग्रेस लीगल सेल संयोजक एड. आर पी पांडे, शिवसेना नेता विनय शुक्ला आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
गायक सुरेश शुक्ल ने अपनी टीम के साथ दीपावली स्नेह सम्मेलन में हर भाषा के गीत-संगीत का ऐसा शमा बांधा कि लोग मंत्रमुग्ध हो गए। हिंदी पत्रकार संघ ने विशेष सहयोग के लिए स्थानीय कांग्रेस नेता अभय चौबे को धन्यवाद दिया।
दीपावली स्नेह सम्मेलन को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारियों आदित्य दुबे, विजय सिंह कौशिक, विनोद यादव, सुरेंद्र मिश्र, राजकुमार सिंह, अभय मिश्र, सैयद सलमान, हरिगोविंद विश्वकर्मा, अशोक शुक्ला अखिलेश तिवारी एवं अखिलेश मिश्र का अहम योगदान रहा। वरिष्ठ पत्रकार विजय वैद्य, योगेश वसंत त्रिवेदी, ओ पी तिवारी, यशोभूमि के संपादक के सी दुबे, चंद्रकांत शिंदे, वेदिका चौबे, प्रातःकाल के संपादक अरुण उपाध्याय, सुनील मेहरोत्रा, विमल मिश्र, निरंजन परिहार, मृत्युंजय बोस, एएनआई के ब्यूरो चीफ रंजित सिंह, मंत्रालय आणि विधिमंडल वार्ताहर संघ के कार्यवाह प्रमोद डोईफोडे, कोषाध्यक्ष नेहा पुरव, सदस्य हरीसिंह राजपुरोहित, सोनू श्रीवास्तव, उत्तर मुंबई पत्रकार संघ के किरण मांजरेकर, अनिता शुक्ला, अनिल पांडेय, अनिल चौहान, पत्रकार विकास संघ अध्यक्ष आनंद मिश्र, अजय सिंह उपनगर पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, मनीषा गुरव, श्रीश उपाध्याय, क्राइम पत्रकार एसोशिएशन अध्यक्ष विशाल सिंह, नवीन पांडे, शैलेश तिवारी, पंकज पांडे, राजेश उपाध्याय, शिवकुमार तिवारी, विजय गिरी, वीरेंद्र मिश्रा, रजनीकांत त्रिपाठी, सूर्यप्रकाश मिश्र सहित अभिनेता जय सिंह, मनोज पांडे, अभिनेत्री शिखा मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। अंत में सभी लोगों ने परंपरागत व्यंजन बाटी-चोखा का आनंद लिया।


Bundelikhabar

Related posts

मुंबै बँक निवडणुकीचे निकाल जाहीर

Bundeli Khabar

शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar

कल्याण एपीएमसी मधील व्यापाऱ्यांनाही तातडीने नुकसान भरपाई द्या – डाॅ. वंडारशेठ पाटील

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!