26.2 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
images 4
मध्यप्रदेश

बी.एम.सी में आतिशबाजी करने व प्रसूता की हुई मौत का मामला

Bundelikhabar

बी.एम.सी में आतिशबाजी करने व प्रसूता की हुई मौत का मामला

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने संभाग कमिश्नर को लिखा पत्र

निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग।

सागर / बुन्देखण्ड मेडिकल कॉलेज में हुई  आतिशबाजी एवं अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते अनु. जाति वर्ग की प्रसूता श्रीमती पूजा आठया की हुई मौत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों कठोर कार्यवाही किये जाने को लेकर म.प्र.कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने संभाग कमिश्नर एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की स्वसाशी समिति अध्यक्ष श्री मुकेश शुक्ला को पत्र लिखा है। श्री चौधरी ने संभाग कमिश्नर को लिखे पत्र में कहा कि गत दीपावली के दिन 4 नवंबर की रात्रि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर के गायनी विभाग के लेबर रूम  व पोस्ट ऑपरेशन वार्ड में मौजूद डाक्टरों व नर्सिंग स्टाफ द्वारा मरीजों की परवाह किए बगैर वार्ड के भीतर आतिशबाजी की गई जिससे पूरे वार्ड में धुआं भरने से मरीजों की जान जोखिम में डालने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सागर के पंतनगर वार्ड निवासी श्री प्रवीण आठया की पत्नी श्रीमती पूजा आठया की  बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से मौत होने की घटना घटित हुई है।जिसकी पुष्टि मृतिका के पति द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष की गई हैं। श्री चौधरी ने कहा कि उपर्युक्त दोनों घटनाओं में प्रथम दृष्टिया बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है। जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जावेे।


Bundelikhabar

Related posts

नहीं निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Bundeli Khabar

आंख खुली और पड़ गया छापा

Bundeli Khabar

कलेक्टर नेअधिकारियों पर लगाया जुर्माना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!