18.7 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
images 3
दिल्ली

लूट:दो करोड़ नगद और सोने के जेबरों पर किया हाथ साफ

Bundelikhabar

दिल्ली/ब्यूरो

आउटर जिले के शुभम एनक्लेव में एक व्यवसायी के घर से दो करोड़ कैश और ज्वेलरी लूट ली गयी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस लूट में उनकी नाैकरानी का हाथ है. तीन दिन बीत जाने के बाद भी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हाे सकी है,

व्यवसायी ने मीना और हेमा कुमारी नाम की दो नौकरानी को लगभग डेढ़ महीने पहले काम पर रखा था. इन दोनों को घर के निचले हिस्से में रहने की जगह भी दी गई थी. परिवार ने पुलिस को जो जानकारी दी उसके अनुसार कोटला मुबारकपुर के रहने वाले विशन कुमार नाम के व्यक्ति ने एक प्लेसमेंट एजेंसी से इन दोनों नौकरानी को काम पर रखवाया था,

वारदात वाले दिन शाम के लगभग चार बजे इन दोनों में से एक नौकरानी ने एक व्यक्ति को घर के अंदर बुलाया और उस व्यक्ति ने स्क्रू ड्राइवर से हरमीत अरोड़ा को डराया. उसी दौरान एक-एक करके दो और लोग घर में घुस आए और उन्होंने घर के हर एक कमरे की तलाशी लेनी शुरू कर दी. शुरू में इन्हें सिर्फ दो हजार रुपये मिले. इसके बाद इन में से दो बदमाश फर्स्ट फ्लोर पर चले गए वहां उन्होंने महिंद्र कौर और उनके बेटे कबीर को बांध दिया और पूरे घर को खंगाला.
परिवार द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार इन तीनों बदमाशों ने लगभग दो करोड़ कैश और ज्वेलरी पर हाथ साफ किया. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. जांच की जा रही है हालांकि अबतक कोई अरेस्ट नहीं हो पाया है।


Bundelikhabar

Related posts

ओबीसी आरक्षणाला देखील संविधानात समाविष्ट करा मंत्री छगन भुजबळ यांची मागणी

Bundeli Khabar

अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल ने एकता दिवस पर गरीब बच्चों को बांटी मिठाई तथा यूनीफार्म

Bundeli Khabar

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिसकर्मीयों ने की हर्ष फायरिंग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!