28.7 C
Madhya Pradesh
September 30, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 1106 083326
क्राइम

दुष्कर्म: महिला वकील के साथ कांग्रेस नेता ने किया दुष्कर्म

Bundelikhabar

शिवपुरी/ब्यूरो
पूर्व कांग्रेस नेता गिर्राज शर्मा ऐंचवाडा के खिलाफ कोतवाली थाने में महिला वकील ने शिकायत दर्ज की है. शिकायत में महिला ने कांग्रेस नेता पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. महिला ने कहा कि दुष्कर्म के बाद नेता ने बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और लाखों रुपए ऐंठ लिए. परेशान होकर महिला वकील ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कांग्रेस नेता अभी फरार है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी गिर्राज शर्मा ने पहली बार पीड़िता की चाय में नशे की दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था. इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर उसका शोषण करता रहा.पुलिस ने दी दबिश, तो घर से भागा नेतामहिला वकील की शिकायत पर पुलिस ने देर रात आरोपी गिर्राज शर्मा के घर पर उसे गिरफ्तार करने दबिश दी, लेकिन गिर्राज को कहीं से इस बात की भनक लग गई और वह घर से भाग गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. पूर्व में भी कांग्रेस नेता पर दर्ज है मामले, गिर्राज शर्मा पर यह पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पूर्व भी उस पर तमाम आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. इससे पहले गिर्राज पर एक नेता की बेटी को प्यार में फंसाने और भगाने का आरोप लग चुके है।


Bundelikhabar

Related posts

अंधी हत्या की गुत्थी सुलझी

Bundeli Khabar

दो लुटेरी दुल्हनों के साथ आठ पुरुष सहयोगी पुलिस द्वारा दबोचे गए

Bundeli Khabar

चोरी गए वाहन माल बरामद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!