मुंबई (गुरुदत्त वाकदेकर) : जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (जेएफआई) नेशनल सब-जूडो और कैडेट जूडो चैंपियनशिप 9 नवंबर से चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को 2 से 5 दिसंबर और फरवरी 2022 में लेबनान में खेले जाने वाले और खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे देश भर के खिलाड़ी अपने कौशल को निखार सकेंगे और शानदार खेल पेश कर सकेंगे।
जेएफआई के सदस्य खिलाड़ियों में, प्रतियोगिताएं 21 वर्ष से कम आयु वर्ग में 44 किलो भार महिला वर्ग और 55 किलो भार पुरुष वर्ग में आयोजित की जाएंगी। जूडो फेडरेशन एसोसिएशन ने प्रतियोगिता के नियमों की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट के लिए 4 मिनट की समय सीमा है और रेफरी की इच्छा तक गोल्डन स्कोर के लिए कोई समय सीमा नहीं है।


