39 C
Madhya Pradesh
May 25, 2026
Bundeli Khabar
महाराष्ट्र

अलग अलग दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का शिवसेना में प्रवेश

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र

कल्याण : स्थानीय चुनाव नजदीक देख राजनीतिक दलों में उठा-पटक तेज हो गई है। हरेक राजनीतिक दल के नेता अपनी विसात बिछाने में लगे हैं। हाल ही में उल्हासनगर में 21 पूर्व एवं वर्तमान नगरसेवकों ने जहां राकांपा का दामन थाम लिया, वहीं शिवसेना ने भी सभी दलों को जोर का झटका दिया है। शनिवार को जिले के पालकमंत्री के एकनाथ शिंदे की अगुवाई में कल्याण के सांसद डा. श्रीकांत शिंदे की उपस्थिति में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिवसेना में प्रवेश कर भगवा झंडा लहराया। बताया जाता है कि कल्याण ग्रामीण के देसाई गांव, सोनारपाड़ा, पडलेगांव, अगसन एवं काटई जैसे 14 गांव के मनसे, राकांपा और भाजपा पदाधिकारियों ने एक साथ शिवसेना में प्रवेश किया। सांसद शिंदे के नेतृत्व में भरत भोईर, रोहिदास लक्ष्मण म्हात्रे (देसाई), नरेश मधुकर ठाकुर (सोनारपाड़ा), तुकाराम चिंतामन म्हात्रे (पडलेगांव), संजय म्हात्रे, दशरथ विष्णु म्हात्रे, गुलाम लक्ष्मण म्हात्रे, बबलू सुदाम म्हात्रे जैसे ताकतवर नेताओं ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शिवसेना में प्रवेश किया जिन्हें खुद सांसद शिंदे ने भगवा शाल पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। शिवसेना सांसद डा. शिंदे ने पार्टी प्रमुख एवं राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को इसका श्रेय देते हुए कहा कि शिवसेना का दृष्टिकोण सबके भलाई का है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की विश्वसनीयता और कार्यप्रणाली को देख लोग बड़े पैमाने पर शिवसेना से जुड़ना सुरू कर दिए हैं। लोगों को राज्य के मुख्यमंत्री पर पूरा विश्वास है इसलिए दिन पर दिन लोगों का झुकाव शिवसेना की ओर देखा जा रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

अनोखा सौंदर्य प्रतियोगिता ‘एवरग्रीन ब्यूटी कॉन्टेस्ट’ की विजेता बनी दीप्ती जोशी

Bundeli Khabar

प्रसिद्ध अभिनेता डॉ. गिरीश ओक बने ओजामिन के नए ब्रांड एंबेसडर

Bundeli Khabar

डॉ. प्रज्ञा दया पवार यांना गंगाधर गाडगीळ साहित्य पुरस्कार जाहीर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!