24.8 C
Madhya Pradesh
July 7, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211026 WA0004
महाराष्ट्र

सामाजिक कार्यों में योगदान देने वालों को मिला मदर टेरेसा अवार्ड

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र

मुम्बई : हाल ही में होटल एवियन में ‘रे ऑफ होप मुम्बई’ द्वारा मदर टेरेसा अवार्ड का आयोजन किया गया जिसकी चीफ गेस्ट डॉ परिन सोमानी और गेस्ट ऑफ ऑनर नंदिता खान थीं। एडवर्ड परेरा द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में एक्ट्रेस नायरा बनर्जी, पायल घोष, निकिता रावल, एक्ट्रेस ऋषिना कंधारी, संगीतकार दिलीप सेन, कामेडियन वीआईपी, सिंगर अपर्णा औसरकर सहित कई हस्तियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस प्रोग्राम की एंकर मोना गोंसाल्वेस थीं जिन्होंने बखूबी मंच का संचालन किया। सिंगर डॉ अपर्णा ने कार्यक्रम में कई गीत गाकर महफ़िल में चार चांद लगा दिया वहीं कॉमेडियन वीआईपी ने लोगों को खूब हंसाया।
इस समारोह में चीफ गेस्ट डॉ परिन सोमानी ने एक्ट्रेस ऋषिना कंधारी को अवार्ड दिया। ऋषिना ने कहा कि हमने हजारों लोगों को महामारी और लॉकडाउन में मदद की इसलिए यह अवार्ड डिजर्व करती हूं, रे ऑफ होप मुम्बई का आभार।
एक्ट्रेस निकिता रावल और नायरा बनर्जी ने भी मदर टेरेसा अवार्ड पाकर खुशी से गदगद होते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
यह अवार्ड एडवोकेट व सोशल एक्टिविस्ट शाहिद कुरैशी, अर्चना, राजकुमार कनौजिया, मिस्टर कुरैशी, जयंतीलाल पारिख, सोशल एक्टिविस्ट कैथरीन रोज़, एक्टर – डायरेक्टर शामु मित्रा, सोशल एक्टिविस्ट सुहानी हुसैन, किरण पटेल को भी प्रदान किया गया।
अवार्ड प्राप्ति के बाद संगीतकार दिलीप सेन ने कहा कि मदर टेरेसा के नाम का अवार्ड मिलना गर्व की बात है। मैं शैलेश पटेल और पुष्कर ओझा का शुक्रिया अदा करता हूँ जिन्होंने इतने अच्छे अवार्ड शो के आयोजन में विशेष भूमिका निभाया और मुझे यहां आमंत्रित किया। दिलीप सेन ने अपनी संगीतबद्ध गीत ‘ओले ओले’ और ‘ये खबर छपवा दो अखबार में’ गाया तो हॉल तालियों से गूंज उठा।
एडवर्ड परेरा जो कि ‘रे ऑफ होप मुम्बई’ के फाउंडर और डायरेक्टर हैं। उन्होंने बताया कि हम कई वर्षों से अवार्ड्स का आयोजन करते आ रहे हैं। लेकिन यह अवार्ड फंक्शन हमने कई साल के अंतराल के बाद किया। यह हमारा पहला मदर टेरेसा अवार्ड है। कोरोना काल और लॉकडाउन के दौरान समाज में बहुत सारे लोगों ने सराहनीय कार्य किए हैं और लोगों की मदद की है, उन्हें सम्मानित करने के लिए हमने इस अवार्ड समारोह का आयोजन किया। हमने भी इस कोरोना काल मे लगभग 4000 परिवारों को राशन दिया और अब भी हर माह 7200 लोगों को राशन दे रहे हैं। मुम्बई के विभिन्न क्षेत्रों में हमारे काफी वॉलंटियर्स हैं जिनकी मदद से हम जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाते हैं।
एलरॉय परेरा, विशाल वाघमारे, ज्योति सिंह, मुम्बई रफ्तार के संचालक शैलेश पटेल तथा खबर 24 के संचालक पुष्कर ओझा ने मिलकर हमारे साथ काफी काम किया और इस कार्यक्रम को भी सफल करवाया। अंकुर चिल्ड्रेन्स होम, मीरा रोड की सिस्टर्स, सिस्टर्स ऑफ सिर एन्स, सिस्टर ग्रेस, दिलकश चिल्ड्रन्स होम, गोराई को भी मदर टेरेसा अवार्ड प्रदान किया गया क्योंकि इन सभी ने मानवता की भलाई के लिए अच्छे काम किए हैं।
उन्होंने आगे बताया कि रे ऑफ होप मुम्बई द्वारा जल्द ही एक फैशन शो होने वाला है जिसका नाम है ‘मिस रे ऑफ होप 2021’। उसके बाद ‘डांस दिल से सीज़न 5’ का आयोजन होने जा रहा है। इसका चार सीज़न कामयाब रहा है और अब इस पांचवें सीज़न के लिए अनाथाश्रम के बच्चे बेहद उत्साहित हैं। किरण पटेल हमारी संस्था से जुड़े हुए हैं, वह दिव्यांग हैं मगर उनमें हौसले और हिम्मत की कमी नहीं है इसीलिए हमने उन्हें मदर टेरेसा अवार्ड से सम्मानित किया।
मीडिया के क्षेत्र से जुड़कर सामाजिक कार्य करने वाले जितेंद्र पाण्डेय (बॉलीवुड फ्लैश), शालिनी सिंह (सक्षम न्यूज़) और पवन भारद्वाज (बीएनबी न्यूज़) को भी इस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवार्ड शो के आयोजन में शैलेश पटेल (मुम्बई रफ्तार) और पुष्कर ओझा (खबर 24) का विशेष सहयोग रहा जहाँ इन दोनों को भी मदर टेरेसा अवार्ड से सम्मानित किया गया।


Bundelikhabar

Related posts

विधायक जी का निरीक्षण

Bundeli Khabar

महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ कोकण विभाग द्वारा सफाई कर्मचारी व पत्रकारांना रेशन कीट वाटप कार्यक्रमाचे आयोजन

Bundeli Khabar

रक्षाबंधनानिमित्त ट्रेलचा ‘ट्रेलसिबलिंगस्वॅग’ उपक्रम,भावा-बहिणीमधील प्रेमाचे नाते करणार साजरे

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!