26.9 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211022 WA0008
मनोरंजन

‘तलाक़’ के लिए उदित नारायण की आवाज़ को मुन्‍ना दुबे ने किया रिकॉर्ड

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : संगीतकार मुन्‍ना दुबे ने हाल ही में बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण और मोहन राठौर से गाना गवाया। यह गाना फिल्‍म ‘तलाक’ के लिए रिकॉर्ड किया गया है। वैसे मुन्‍ना दुबे के पास इन दिनों फिल्‍मों की लाइन लगी है। उनके पास कई गाने और प्रोजेक्‍ट हैं। इसमें से एक तलाक फिल्‍म भी है, जिसके गाने को उन्‍होंने उदित नारायण और मोहन राठौर की आवाज में रिकॉर्ड किया है।
बिहार के रहने वाले मुन्‍ना दुबे अपने काम को लेकर जाने जाते हैं। उनका हर काम बेहद खास होता है। यही वजह है कि वे जल्‍द ही एक बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्‍ट पर काम करते नजर आयेंगे। इसकी तैयारी भी उन्‍होंने शुरू कर दी है। वे बॉलीवुड में वे जल्‍द ही धमाका करने वाले हैं। इसमें वे बॉलीवुड के बड़े स्‍टार के साथ नजर आने वाले हैं। फिलहाल वे अभी फिल्‍म ‘तलाक’ के गानों पर अपना ध्‍यान फोकस कर रहे हैं।
फिल्‍म ‘तलाक’ के निर्माता सुल्‍तान अंसारी हैं और निर्देशक जेम्‍स पार्कर हैं। इसके गीत और संगीत मुन्‍ना दुबे का है। फिल्‍म के गाने के रिकॉर्डिं मुंबई में चल रही है।


Bundelikhabar

Related posts

‘हम हिंदुस्तानी’ देशभक्ति गीत रिलीज़, बॉलीवुड के 15 दिग्गज हैं शामिल

Bundeli Khabar

मेजर के लिए मिले ब्लैक कैट कमांडो मैडल की अहमियत मेरे लिए ऑस्कर से भी कहीं ज़्यादा है – अदिवि शेष

Bundeli Khabar

धीरज कुमार, दिलीप सेन, सुदेश भोंसले और मधुश्री ने रिलीज किया ‘मांझी – द सेवियर’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!