30.7 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210910 WA0027
मनोरंजन

‘रिकी बबलानी’ की घोषणा, नहीं होगा किसी गैंगस्टर का महिमामंडन

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : हाल ही में अंधरी पश्चिम स्थित सन सिटी में एस आर एंटरप्राइज के बैनर तले एक नई फिल्म ‘रिकी बबलानी – स्टील अलाइव’ की घोषणा की गई और साथ ही एक पोस्टर भी लॉन्च किया गया। इस मौके पर प्रोड्यूसर राजेश कुमार मोहंती, एक्ट्रेस और असोसिएट प्रोड्यूसर स्वपना पति, क्रिएटिव डायरेक्टर धीरज सिंह और को-प्रोड्यूसर विक्रम सहाय मौजूद रहे।


इस मौके पर डायरेक्टर साई कबीर ने कहा कि ‘रिकी बबलानी’ एक गैंगस्टर की कहानी है जिसको एक बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा। और ये दूसरी गैंगस्टर फिल्मों से इसलिए अलग है क्योंकि हम इस फिल्म में गैंगस्टर का महिमामंडन नहीं करेंगे उसे एक कैरेक्टर की तरह दिखाएंगे।


प्रोड्यूसर राजेश कुमार मोहंती ने बताया कि वे साई कबीर के साथ काम करने के लिए बहुत ही उत्साहित हैं और जल्दी ही इस फिल्म के स्टारकास्ट के नाम की घोषणा की जाएगी। फिलहाल इसे सीक्रेट रखना चाहते हैं क्योंकि अभी फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड्स समारोह में सम्मानित हुई इरम फरीदी

Bundeli Khabar

पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री पैन-इंडिया सुपरस्टार्स के साथ लाजवाब

Bundeli Khabar

अत्याधुनिक तकनीक के साथ डॉन स्टूडियो की भव्य लॉन्चिंग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!