16.6 C
Madhya Pradesh
November 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220410 WA0007
मनोरंजन

पुरानी सुपरहिट फिल्मों के पोस्टर की नीलामी

Bundelikhabar

संतोष साहू,

फिल्म ‘मुगल-ए-आजम से लेकर मदर इंडिया तक,आवारा, जंगली, खामोशी और मजबूर’ सुनहरे पर्दे की बेमिसाल फिल्मों के पहले रिलीज के ओरिजनल पोस्टर पर लगेगी यहां बोली! शाहरुख से लेकर आमिर खान तक रह चुके हैं खरीददार!

मुम्बई। सुनहरे पर्दे का वो ऐतिहासिक एरा, जहां पर शक्सियत में अभिनय की सादगी थी, चेहरे पर हया का पर्दा था और आंखों में दिल लुभा लेने वाली अदा थी। पचास और साठ दशक की ऐसी उम्दा फिल्में जो आज भी अपने आप में बेमिसाल हैं, जिनकी रोशनी के सामने आज के फिल्मों की चमक फीकी हैं। तो क्यों ना पुराने दौर को एक बार फिर से जी लिया जाय? तो क्यों न उन अविस्मरणीय फिल्मों की कुछ यादों को अपने पास संजो लिया जाए?

ये मौका आ गया है, जहाँ पर भारतीय इतिहास की चुनिंदा फिल्मों के पहले ओरिजनल पोस्टर हमारे हो सकते हैं। ये ऐसे अनमोल खजाने हैं जिनपर अब मुंहमांगी बोली लगेगी। आवारा से लेकर मदर इंडिया, मुगल-ए-आजम से लेकर जंगली, खामोशी से लेकर मजबूर तक फिल्मी पर्दे की ऐतिहासिक फिल्मों के पहले रिलीज के ओरिजनल पोस्टर की नीलामी हो रही है।

आपको बता दे की ऑनलाइन ऑक्शन हाउस डिरिवाज एंड आइव्स ने घोषणा की कि 8-9 अप्रैल 2022 को उसकी नीलामी वेबसाइट www.derivaz-ives.com. पर भारतीय फिल्मों की पहली रिलीज के ओरिजनल पोस्टरों के सबसे बड़े कलेक्शन को ओसियन के ऐतिहासिक नीलामी मेला के ठीक 20 वर्षों के बाद सार्वजनिक बिक्री के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। साल 2002 में ओसियन की ऐतिहासिक मेला बिक्री की शुरुआत के बाद से लेकर अभी तक ऐसा कुछ नहीं देखा गया था।

आने वाले दिनों में मुंबई और दिल्ली में विभिन्न लाइव समारोह तथा प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। जहां पर भारतीय सिनेमा के कई दिग्गज शख्सियत और सुपरस्टार – सत्यजीत रे, दिलीप कुमार, बिमल रॉय, धमेंद्र, राजेश खन्ना, सायरा बानू को और पामार्ट स्टूडियों को उनके अविस्मरणीय योगदान तथा सत्यजीत रे और बिमल रॉय के सिनेमा को याद किया जाएगा।

एबीसी सीरिज के लिए- जिसने भारतीय फिल्म प्रचार सामग्री तथा मेमोरैबिला के लिए एक भरोसेमंद वित्तीय बाजार का निर्माण एवं सम्मानित करना शुरु किया, यह डिरिवाज एंड आइव्स नीलामी भले ही आकार और महत्वाकांक्षी में छोटी हो, पर यह कई डिजायनों, जो अभी भी वैश्विक इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है, सहित भारत के विशाल सिनेमाई इतिहास से फिल्मों की पहली रिलीज के ओरिजिनल दुर्लभ पोस्टरों का बेहतरीन संग्रह प्रस्तुत करती है।

डिरिवाज एंड आइव्स के मुख्य प्रवक्ता राजदूत (सेवानिवृत्त) निरंजन देसाई ने कहा कि जब तक भारतीय फिल्म बिरादरी हमारे कागज आधारित सिनेमाई विरासत को संरक्षित करने तथा उसमें रूचि बनाये रखने के लिए और अधिक जिम्मेदारी नहीं लेते, तब तक कुछ नहीं बदलेगा। अतीत में, आमिर खान, शाहरुख खान, अनिल कपूर, अनुपम खेर, दिया मिर्जा तथा कुछ अन्य लोगों ने ओसियान की नीलामी में खरीदारी की है, लेकिन स्थायी परिवर्तन लाने के लिए बड़े पैमाने पर तथा सामूहिक स्तर पर दिलचस्पी प्रदर्शित करने की आवश्यकता है। हमें उम्मीद है कि डिरिवाज एंड आइव्स इस संवेदनशील कला को अगले वित्तीय स्तर पर ले जा सकती हैं।


Bundelikhabar

Related posts

वीसीआर लॉन्चिंग पैड का भव्य शुभारंभ, ब्रांड एंबेसडर हैं राजपाल यादव

Bundeli Khabar

युवाओं की कहानी पर आधारित भोजपुरी फ़िल्म ‘यूट्यूबर’ की शूटिंग दिल्ली में

Bundeli Khabar

ओटीटी की शेरनी बनी पायल रोहतगी! सिनेमा आजतक अवार्ड से हुईं सम्मानित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!